बढ़ते तापमान के मद्देनजर पटना में आठवीं कक्षा तक के विद्यालय जल्दी बंद होंगे

Ads

बढ़ते तापमान के मद्देनजर पटना में आठवीं कक्षा तक के विद्यालय जल्दी बंद होंगे

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 08:37 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 08:37 PM IST

पटना, 26 अप्रैल (भाषा) पटना जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए रविवार को कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 11:30 बजे तक सीमित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोमवार से प्रभावी होने वाले इस आदेश के अनुसार, बृहस्पतिवार तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पूर्वाह्न 11.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।

पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने कहा कि मौजूदा प्रतिकूल मौसम की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती है।

इस निर्देश में ‘प्री-स्कूल’ और आंगनवाड़ी केंद्रों को भी शामिल किया गया है।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप