Bihar Road Accident News | Photo Credit: AI
पटना: Bihar Road Accident News बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर शाम एक अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। (Bihar Road Accident) पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा पिपरा थाना क्षेत्र में सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग पर कटैया चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुआ। झूलन महोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में ग्रामीण भजन-कीर्तन कर रहे थे।
Bihar Road Accident News मृतकों की पहचान कटैया गोठ गांव निवासी सुरेंद्र यादव, तिलई दास, राजू दास, भुवनेश्वरी यादव और कृष्ण मोहन के रूप में हुई है। पिपरा थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “मंगलवार रात करीब आठ बजे एक अनियंत्रित वाहन ने मंदिर में कीर्तन में शामिल होने के बाद सड़क के किनारे खड़े छह लोगों को कुचल दिया। इनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।”
उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। थाना अध्यक्ष के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोगों को टक्कर मारने के बाद चालक कार को एक गैराज में ले गया। घटना के समय गैराज के संचालक और कर्मचारी वहां मौजूद नहीं थे।