बिहार के पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर झड़प होने से सात लोग घायल

बिहार के पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर झड़प होने से सात लोग घायल

बिहार के पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर झड़प होने से सात लोग घायल
Modified Date: May 16, 2026 / 10:05 pm IST
Published Date: May 16, 2026 10:05 pm IST

पूर्णिया, 16 मई (भाषा) बिहार के पूर्णिया जिले में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प होने से कम से कम सात लोग और कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना धमदाहा थानाक्षेत्र के अंडी टोला में हुई।

पूर्णिया की पुलिस अध्यक्ष (एसपी) स्वीटी सहरावत ने पत्रकारों को बताया, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि ग्रामीणों के एक समूह ने इलाके में दो व्यक्तियों के हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें कुंद वस्तुओं से पीटा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद, दोनों को बचा लिया गया और उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया।’’

सहरावत ने बताया कि उपद्रवियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की। उन्होंने यह भी बताया कि इस झड़प में गांव के पांच अन्य लोग भी घायल हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे भूमि विवाद कारण हो सकता है। हम मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।’’

एसपी ने कहा, “फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।”

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में