Devar Bhabhi Love Story: भाई की पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला युवक, देखकर ठनका गांववालों का माथा, पति के फैसले से सबके उड़े होश
Devar Bhabhi Love Story: भाई की पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला युवक, देखकर ठनका गांववालों का माथा, पति के फैसले से सबके उड़े होश

Devar Bhabhi Love Story/ Image Credit: IBC24 File
- भाभी से प्रेम संबंध के चलते युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया
- गांव में पंचायत बैठी और शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई
- पति सोनू ने पत्नी को छोड़ने का फैसला लिया और प्रेमी जोड़े को साथ रहने की सहमति दे दी
आरा: Devar Bhabhi Love Story बिहार से एक अजीबो-गरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को अपनी ही भाभी से चोरी-छिपे इश्क लड़ाना इतना महंगा पड़ गया कि गांव वालों ने उसे रंगे हाथ पकड़कर शादी करवा दी। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
Devar Bhabhi Love Story पूरा मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव का है। यहां 24 साल के दिलीप कुमार, जो कि देव चंदा गांव का निवासी है, जो अपने मौसेरे भाई सोनू चौधरी की पत्नी रानी से प्रेम संबंध चल रहा था। रानी की शादी साल 2022 में सोनू से हुई थी और वह अपने ससुराल में रह रही थी। वहीं दिलीप भी अपने ननिहाल में रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं।
जब रानी का पति सोनू घर पर नहीं रहता था, तब रानी चोरी-छिपे दिलीप से मिलती थी। ये सिलसिला करीब 2-3 महीने तक चलता रहा, लेकिन फिर पति सोनू को इसकी भनक लग गई। करीब छह महीने पहले, सोनू ने अपनी पत्नी रानी और दिलीप को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद घर में जमकर हंगामा हुआ और सोनू ने पत्नी से दूरी बना ली। रानी को मायके भेज दिया गया।
लेकिन मंगलवार की रात दिलीप एक बार फिर रानी से मिलने पहुंच गया, और दोनों एक कमरे में साथ थे। तभी गांववालों को शक हुआ, और लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। दरवाजा खुलवाया गया और दिलीप को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
गांव में काफी देर तक पंचायत चली। पंचायत ने फैसला लिया कि अब दोनों की शादी कर दी जाए। हालांकि, दिलीप शुरुआत में शादी के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि रानी को कानूनी तलाक नहीं मिला था। लेकिन पति सोनू ने साफ कह दिया कि वह अब रानी को स्वीकार नहीं करेगा, और उसकी खुशी की खातिर उसे दिलीप के साथ रहने की इजाजत दी। जिसके बाद गांव के शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दिलीप और रानी की शादी कर दी गई।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दिलीप और रानी को ग्रामीणों ने रंगे हाथ एक साथ पकड़ लिया था, जिसके बाद गांव में पंचायत बैठी और सामाजिक मान-अपमान से बचने के लिए उनकी शादी करवा दी गई।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: The villagers got the lover married to the married woman
बिहार
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm