पटना में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मारी

Ads

पटना में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मारी

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 01:35 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 01:35 PM IST

पटना, 12 अगस्त (भाषा) बिहार की राजधानी पटना में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर रात पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ में हुई।

अधिकारियों के अनुसार, शुभम कुमार अपने घर के बाहर फोन पर बात कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोली चला दी।

पटना सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने बताया, ‘‘मंगलवार देर रात सूचना मिली कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है।’’

घटना के बाद कुमार को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में सहायता के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत प्राप्त होने के बाद इस मामले में जांच शुरू की जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।’’

भाषा कैलाश

सिम्मी खारी

खारी