Tejashwi Yadav Targets Bihar Government: प्रदेश सरकार के पास नहीं है सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने का पैसा! नेता प्रतिपक्ष ने लगाया गंभीर आरोप, जानें क्या कहा…

Ads

Tejashwi Yadav Targets Bihar Government: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है।

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 07:38 AM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 07:59 AM IST

Tejashwi Yadav Targets Bihar Government/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है।
  • तेजस्वी ने कहा कि, बिहार सरकार के पास कर्मचारियोना का वेतन देने के पैसे नहीं है।
  • तेजस्वी ने कहा कि, इन लोगों ने खजाने की ऐसी लूट मचा रखी है।

Tejashwi Yadav Targets Bihar Government: पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग) सरकार पर सरकारी कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य का खजाना लगभग खाली हो गया है और वित्तीय अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है।

सरकार ने मचा रखी है लूट

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने पटना में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इन लोगों ने खजाने की ऐसी लूट मचा रखी है कि सरकार को सभी विभागों के कर्मचारियों का वेतन देने में परेशानी हो रही है। खजाना लगभग खाली है।’’ राजद की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अनुदान प्राप्त मदरसों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के लंबित वेतन का भुगतान करने का अनुरोध किया।

बिना रिश्वत दिए कोई भी सरकारी काम संभव नहीं

Tejashwi Yadav Targets Bihar Government: राजद नेता ने बिहार में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘अब बिना रिश्वत दिए कोई भी सरकारी काम संभव नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वे खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसा लगता है कि राज्य में कोई सरकार ही नहीं है।’’ यादव ने दावा किया कि विधायकों और मंत्रियों को भी वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘एक समय ऐसा भी था जब मुझे खुद पांच महीने तक वेतन नहीं मिला था।’’ उन्होंने राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति चिंता का विषय है।

इन्हें भी पढ़ें:-