पटना में गंगा में नहाने के दौरान डूबने से तीन युवकों की मौत

Ads

पटना में गंगा में नहाने के दौरान डूबने से तीन युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 08:39 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 08:39 PM IST

पटना, 25 मार्च (भाषा) पटना में बुधवार सुबह गंगा नदी में नहाने गए तीन युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटना राज्य की राजधानी के मालसलामी थाना क्षेत्र में स्थित एक घाट पर हुई।

मृतकों की पहचान गणेश कुमार, रोहित कुमार और शिव कुमार के रूप में हुई है। तीनों पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के निवासी थे।

मालसलामी थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया, “सुबह करीब सात बजे तीन युवक गंगा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे डूब गए।”

उन्होंने कहा कि पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से 18-18 वर्ष के गणेश और रोहित को नदी से निकाला।

थानाध्यक्ष ने बताया, “उन्हें इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

उन्होंने कहा कि पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ तीसरे लड़के के शव की तलाश में जुटी हुई है।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब