खगड़िया में ‘हाइवा’ की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Ads

खगड़िया में ‘हाइवा’ की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 04:16 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 04:16 PM IST

खगड़िया, चार जून (भाषा) बिहार में खगड़िया जिले के चौथम थानाक्षेत्र में सोनबरसा घाट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर बृहस्पतिवार को ‘हाइवा’ (भारी मालवाहक) की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के चौढ़ली गांव के मोहम्मद दिलावर के पुत्रों– मोहम्मद अरवाज (22) और मोहम्मद असद (24) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों भाई अपने घर से मोटरसाइकिल से महेशखूंट की ओर जा रहे थे, उसी दौरान सोनबरसा घाट के पास एनएच-107 पर उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रहे एक ‘हाइवा’ की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए वाहनों की गति पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

भाषा सं कैलाश

राजकुमार

राजकुमार