अमेरिकी महावाणिज्य दूत बिहार के उपमुख्यमंत्री से मिलीं, विकास और सहयोग के अवसरों पर चर्चा की

अमेरिकी महावाणिज्य दूत बिहार के उपमुख्यमंत्री से मिलीं, विकास और सहयोग के अवसरों पर चर्चा की

अमेरिकी महावाणिज्य दूत बिहार के उपमुख्यमंत्री से मिलीं, विकास और सहयोग के अवसरों पर चर्चा की
Modified Date: June 1, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: June 1, 2026 7:21 pm IST

पटना, एक जून (भाषा) कोलकाता में अमेरिका की नवनियुक्त महावाणिज्य दूत कैथी जाइल्स-डियाज ने सोमवार को पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों पक्षों में बिहार के विकास, आर्थिक प्रगति और आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

वित्त विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री ने बिहार दौरे पर आई अमेरिकी महावाणिज्य दूत को राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और राज्य में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार और अमेरिका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग को और मजबूत करना था।

बयान के अनुसार, बैठक में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की क्षेत्रीय गतिविधियों और प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई, साथ ही दोनों पक्षों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उपाय तलाशे गए।

बैठक में जाइल्स-डियाज के साथ तीन सदस्यीय विशेषज्ञ दल भी मौजूद था, जिसमें कोलकाता स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास की आर्थिक मामलों की विशेषज्ञ संगीता डे चंदा, प्रेस एवं मीडिया सहायक नयनतारा श्रॉफ और सुरक्षा संपर्क अधिकारी अनिरुद्ध घोष शामिल थे।

भाषा

कैलाश पारुल

पारुल


लेखक के बारे में