Big Anti Naxal Opration Chhattisgarh: छग में नक्सलियों के खिलाफ अबतक का सबसे बड़ा जॉइंट ऑपरेशन.. पहाड़ों पर जवान कर रहे IED की खुदाई, पढ़ें अपडेट
तेलंगाना और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों से हजारों की संख्या में जवानों को ऑपरेशन में तैनात किया गया है। सुरक्षा बलों का लक्ष्य माओवादी नेटवर्क को कमजोर करना और इलाके में …
Big Anti Naxal Operation Chhattisgarh
- बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभियान जारी।
- करेगुट्टा पहाड़ पर ड्रोन-सैटेलाइट से निगरानी, 100 से अधिक IED बरामद।
- CRPF, DRG, STF, कोबरा और ग्रेहाउंड फोर्स समेत हजारों जवान ऑपरेशन में तैनात।
Big Anti Naxal Operation Chhattisgarh: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभियान शुरू किया है। तेलंगाना की सीमा से लगे उसूर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में यह ऑपरेशन पिछले 30 घंटे से जारी है।
सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों द्वारा बड़े स्तर पर लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को देखते हुए सुरक्षा बल बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रहे हैं। अब तक 100 से अधिक आईईडी मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें जवानों को निशाना बनाने के मकसद से बिछाया गया था। फिलहाल इलाके में बारूदी सुरंगों को हटाने का काम जारी है।
Big Anti Naxal Operation Chhattisgarh: ऑपरेशन का सेंटर पॉइंट करेगुट्टा पहाड़ है। यह तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है। खुफिया जानकारी के अनुसार, इस इलाके में माओवादियों के कई शीर्ष कमांडर और कैडर मौजूद हैं। सुरक्षा बलों ने ड्रोन और सैटेलाइट के जरिए इलाके पर लगातार निगरानी रखी हुई है।
इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), कोबरा बटालियन और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स शामिल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से भी सी-60 कमांडो इस ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।
Big Anti Naxal Operation Chhattisgarh: तेलंगाना और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों से हजारों की संख्या में जवानों को ऑपरेशन में तैनात किया गया है। सुरक्षा बलों का लक्ष्य माओवादी नेटवर्क को कमजोर करना और इलाके में शांति बहाल करना है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह ऑपरेशन बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के करेगुट्टा पहाड़ के इलाके में चल रहा है, जो तेलंगाना सीमा से सटा है। यह इलाका माओवादियों का गढ़ माना जाता है और वहां कई शीर्ष नक्सली कमांडर छिपे होने की जानकारी है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Big Anti Naxal Operation Chhattisgarh, More than 100 explosives have been removed from the mountains
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm