BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bijapur Naxal Encounter : लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार, बीजापुर में चार हार्डकोर नक्सली ढेर, CM साय ने X पर कह दी यह बड़ी बात

Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला कैडर समेत चार नक्सली मारे गए। डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ …

Bijapur Naxal Encounter

Bijapur Naxal Encounter

Sneha Singh
Published: 17 Jan 2026 | 9:46 pmModified: 17 Jan 2026 | 10:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. बीजापुर के जंगल में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, एक महिला कैडर शामिल।
  2. मुठभेड़ स्थल से AK-47 और .303 राइफल समेत ग्रेडेड हथियार बरामद।
  3. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X पर पोस्ट कर इसे नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार बताया

बीजापुर : छत्तीसगढ़ में लाल आतंक अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल में आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली कैडर समेत कुल 4 नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से AK-47 और 303 राइफल जैसे ग्रेडेड हथियार भी बरामद किए हैं। Bijapur Naxal Encounter  इस बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट करते हुए इसे नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार बताया है और नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने का संदेश दिया है।

एक महिला समेत चार नक्सली ढेर

वरिष्ठ कमांडर पापाराव की मौजूदगी की थी सूचना मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह से बीजापुर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों को वरिष्ठ कमांडर पापाराव समेत कई नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। Bijapur Encounter 2026 सर्च ऑपरेशन के बीच ही नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुबह से रुक-रुककर यह मुठभेड़ जारी थी और सुरक्षाबलों के जवानों ने इसी दौरान एक महिला नक्सली कैडर समेत कुल 4 नक्सलियों को मार गिराया। Naxalites Killed in Bijapur,  सुरक्षाबलों ने मौके से चारों के शव और मुठभेड़ स्थल से AK-47 और 303 राइफल जैसे ग्रेडेड हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

सीएम साय ने X पर बताया निर्णायक प्रहार CM Vishnu Deo Sai X Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने थपथपाई जवानों की पीठ आपको बता दें कि सुरक्षाबलों को मिली इस बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट करते हुए इसे नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार बताया है। उन्होंने लिखा है "नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार, बस्तर में शांति, समृद्धि और प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही सुशासन सरकार।"

उन्होंने आगे लिखा "बीजापुर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के दुर्गम जंगल–पहाड़ी इलाकों में डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के साहसी जवानों ने सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक महिला नक्सली सहित 04 हार्डकोर माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया है। हमारी सरकार का संदेश स्पष्ट है हिंसा छोड़िए, विकास की मुख्यधारा से जुड़िए। सरकार न्याय, सुरक्षा और सम्मान के साथ पुनर्वास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।"

यह भी पढ़ें

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली कैडर सहित कुल 4 नक्सली मारे गए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Bijapur Encounter: 4 Naxalites Killed Including Woman Cadre, CM Vishnu Deo Sai Calls It Decisive Strike

शहर की खबरें
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am