BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bijapur News: मुठभेड़ में आधा दर्जन नक्सली ढेर, बस्तर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सभी के शव बरामद

Bijapur Naxalites encounter News: जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 6 माओवादी मारे जाने की पुष्टि …

Bijapur News: मुठभेड़ में आधा दर्जन नक्सली ढेर, बस्तर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सभी के शव बरामद
Dr.Anil Shukla
Published: 11 Nov 2025 | 6:11 pmModified: 11 Nov 2025 | 6:11 pm
HIGHLIGHTS
  1. नेशनल पार्क एरिया में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
  2. पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर
  3. सभी के शव बरामद

बीजापुर: Bijapur News, बीजापुर में नेशनल पार्क एरिया में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। पुलिस ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं। इस ऑपरेशन में DRG और STF के जवान शामिल थे। बताया जा रहा है कि कुछ नक्सली भागकर तारलागुडा मार्ग की ओर आ गए थे।

Bijapur News ,बता दें कि जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 6 माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से ऑटोमैटिक हथियार इंसास, स्टेनगन, .303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य माओवादी साहित्य बरामद किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी टीम तथा एसटीएफ के संयुक्त बल ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च अभियान शुरू किया था। सुबह करीब 10 बजे से नेशनल पार्क क्षेत्र में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

सुरक्षा बलों के लिए एक निर्णायक सफलता

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की टीमों को आसपास के इलाकों में भेजा गया है, ताकि भागे हुए नक्सलियों की घेराबंदी की जा सके। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने इस अभियान को सुरक्षा बलों के लिए एक निर्णायक सफलता बताया।

उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ उस समय हुई है जब माओवादी संगठन नेतृत्वविहीन और मनोबलहीन स्थिति में अपने सीमित ठिकानों तक सिमट चुका है।सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ स्थल और ऑपरेशन में शामिल बलों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। बस्तर अंचल में इसे हाल के महीनों की सबसे बड़ी नक्सल विरोधी सफलता माना जा रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Bijapur News: Police achieve major success in Bastar; half a dozen Naxalites killed in encounter, bodies of all recovered

शहर की खबरें
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am