Bajrang Dal Leader Murder Case: परिवार वालों ने की बजरंग दल के नेता की गला काटकर हत्या.. लाश दफनाने कमरे में खोद रखा था 5 फीट गहरा गड्ढा..
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बलराज का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और बलवा जैसे गंभीर धाराओं में करीब 9 केस दर्ज हैं।
Brutal murder of Bajrang Dal leader in Bijnor
- बजरंग दल नेता की घर में गला काटकर हत्या।
- पारिवारिक ज़मीन विवाद बना हत्या की मुख्य वजह।
- पिता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी।
Brutal murder of Bajrang Dal leader in Bijnor : बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कीरतपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बजरंग दल के गोरक्षा विभाग के जिला प्रमुख की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पारिवारिक संपत्ति विवाद मुख्य कारण था।
कैसे हुई वारदात?
मृतक की पहचान सत्येंद्र उर्फ मोंटू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मोंटू को पहले बेहोश करने के लिए उसे नींद की 10 गोलियां दी गईं। इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला काटकर हत्या की गई। आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए घर में ही लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा था, लेकिन उससे पहले ही मामला सामने आ गया।
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के मामा भागेंद्र ने आरोप लगाया है कि हत्या में मृतक के पिता बलराज, सौतेली मां मधुबाला, सौतेला भाई मानव उर्फ बंटू, बहन शालू और उसके पति का हाथ है। बताया गया है कि सत्येंद्र अपने हिस्से की करीब 12 बीघा जमीन मांग रहा था, जिसे देने से बाकी परिजन इनकार कर रहे थे।

Brutal murder of Bajrang Dal leader in Bijnor: मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता बलराज, सौतेली मां मधुबाला और सौतेले भाई मानव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बलराज का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और बलवा जैसे गंभीर धाराओं में करीब 9 केस दर्ज हैं।
संपत्ति विवाद मे माता-पिता व भाई बहनो ने गला काटकर कर दी बजरंग दल नेता की निर्मम हत्या.. कमरे मे ही दफ़न करने की थी तैयारी
UP के बिजनौर में बजरंग दल के गोरक्षा जिला प्रमुख सतेंद्र उर्फ मोंटी बजरंगी (30) की गला काटकर हत्या कर दी गई। शव को दबाने के लिए कमरे में पांच फीट गहरा… pic.twitter.com/jbkPUQO14w
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) April 9, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हत्या उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कीरतपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में हुई, जब सत्येंद्र उर्फ मोंटू को उनके ही घर में बेरहमी से मारा गया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Brutal murder of Bajrang Dal leader in Bijnor, The family members committed the crime due to property dispute
BIJNOR
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm