उप्र: बिजनौर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
उप्र: बिजनौर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
बिजनौर (उप्र), 27 दिसंबर (भाषा) एकमात्र संतान की बीमारी के कारण पति-पत्नी के बीच सुलह तो हो गई, लेकिन कुदरत को कुछ और मंजूर था। तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
थाना प्रभारी किरतपुर राकेश कुमार ने बताया कि गांव डबासोवाला उमरी निवासी रवींद्र (35) अपनी पत्नी शीतल (30) और छह साल की इकलौती बेटी आयुषी के साथ बृहस्पतिवार शाम मोटरसाइकिल से किरतपुर से बिजनौर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि गांव बूढ़पुर नैन सिंह के पास सामने से आ रही वैन का टायर फट गया जिससे वैन अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकरा गई। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। रवींद्र अपनी बेटी के लिए दवा लेने जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, रवींद्र और उसकी पत्नी शीतल के बीच 19 दिसंबर को इतना झगड़ा हुआ था कि शीतल की शिकायत पर पुलिस ने रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से दोनों में बोलचाल बंद थी, लेकिन बेटी के बीमार होने पर दोनों में सुलह हो गई थी।
भाषा सं राजेंद्र मनीषा संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: बिजनौर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
BIJNOR
और भी पढ़ें ›राहुल गांधी मानहानि मामले में सुनवाई फिर टली
01 Oct 2026 | 4:30 pmउप्र : भदोही में गर्भवती महिला को भर्ती न करने के मामले में चार चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स दोषी
01 Oct 2026 | 4:15 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pmवर्ष 2017 से पहले उप्र में कुख्यात माफिया का दबदबा था, समानांतर सरकार चलाते थे: आदित्यनाथ
01 Oct 2026 | 3:44 pmदेश एवं प्रदेश में सामाजिक न्याय, ‘भाजपाई आपातकाल’ से गुजर रहा है: अखिलेश
01 Oct 2026 | 3:28 pmठगी के आरोप में दंपति गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 3:19 pmहमीरपुर के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी का वाहन रोका, खराब मध्याह्न भोजन की शिकायत की
01 Oct 2026 | 3:01 pmमंदिर परिसर में किशोरी से बलात्कार के आरोप में सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 1:55 pm