Bhupesh Baghel on Haryana Result: पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी अलापा ‘EVM में खेल’ का राग.. कहा, ‘हर जगह नहीं की जाती छेड़छाड़ ताकि शंका बनी रहे’..
Bhupesh Baghel expressed apprehension of EVM tampering ‘हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।’

Bhupesh Baghel expressed apprehension of EVM tampering
बिलासपुर: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है। कल नतीजों के बाद कांग्रेस प्रवक्ताओं ने जनादेश को स्वीकारने के बजाये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी किये जाने की आशंका जाहिर की थी। उनका कहना था कि देशभर में हुए सभी सर्वे, एग्जिट पोल्स और आकलनों में कांग्रेस हरियाणा में आसानी से सरकार बनाती दिखाई दे रही थी लेकिन परिणामों में यह सर्वे रिपोर्ट गलत साबित हुए। (Bhupesh Baghel expressed apprehension of EVM tampering) भाजपा ने धांधली कर चुनाव में जीत हासिल की है और इसकी शिकायत वह आने वाले दिनों में केंद्रीय चुनाव आयोग से करेंगे। दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस के इन दलीलों पर सवाल खड़े करते हुए इसे हरियाणा के मतदाताओं का अपमान बताया है। उनका कहना है कि लोसकभा चुनावों में कांग्रेस को अपेक्षाकृत सफलता मिली थी, तब उन्होंने ईवीएम पर सवाल खड़े नहीं किये थे। कांग्रेस ईवीएम के जरिये अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे है लेकिन देश की जनता समझदार है। आने वाले दिनों में भी महाराष्ट्र, झारखण्ड और दूसरे प्रदेशों के मतदाता भी कांग्रेस को हरियाणा की तरह ही नकार देंगे।
Haryana Vidhan Sabha Election Result 2024
CM House Seal : शिफ्टिंग के पहले सीएम आवास को PWD विभाग ने किया सील, एक्शन की वजह कर देगी हैरान
हालांकि ईवीएम पर सवाल कांग्रेस के सिर्फ राष्ट्रीय नेता ही नहीं बल्कि राज्य के नेता भी उठा रहे है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर संदेह जताया है। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि, रिजल्ट के दिन छत्तीसगढ़ और हरियाणा के ट्रेंड एक जैसे दिखाई पड़े। हम बैलेट में आगे थे लेकिन ईवीएम से हुई गिनती में पिछड़ गए। भूपेश बघेल ने चुनाव परिणाम पर सन्देह जताते हुए कहा कि पूरा खेल ईवीएम का है इससे इंकार नहीं किया जा सकता। ईवीएम को लेकर शंका बनी रहे, इसलिए हर जगह ईवीएम में गड़बड़ी नहीं की जाती है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
नतीजों के बारें में सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखते हुए राहुल गांधी कहते हैं, ” जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में इंडिया की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है। (Bhupesh Baghel expressed apprehension of EVM tampering) हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे। सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद। हक का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।
हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।
सभी हरियाणा वासियों को…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2024
मायावती का आया ट्ववीट
भाजपा और कांग्रेस से अलग इस चुनाव में मायावती ने भी पूरा दमखम दिखाया था। बसपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से गठबंधन किया, लेकिन वह भी काम नहीं आया। गठबंधन के बावजूद बसपा यहां एक भी सीट नहीं जीत सकी और वोट प्रतिशत में भी बड़ी गिरावट आई है। बसपा को यहां 1.82% वोट मिले हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा का वोट प्रतिशत 4.21 था। बसपा का वोट प्रतिशत 2009 में 6.76 था जो अब गिरकर 1.82% फीसदी पर आ चुका है।
परिणाम जारी होने के बाद मायावती ने एक्स पर ट्वीट करते हुए अपनी हार की वजहों का खुलासा किया हैं। उन्होंने लिखा है, हरियाणा विधानसभा आमचुनाव बीएसपी व इनेलो ने गठबंधन करके लड़ा किन्तु आज आए परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बीएसपी को वोट नहीं दिया जिससे बीएसपी के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अन्तर से हार गए, हालांकि बीएसपी का पूरा वोट ट्रांसफर हुआ। मायावती ने आगे लिखा, जबकि यूपी के जाट समाज के लोगों ने अपनी जातिवादी मानसिकता को काफी हद तक बदला है और वे बीएसपी से एमएलए तथा सरकार में मंत्री भी बने हैं। (Bhupesh Baghel expressed apprehension of EVM tampering) हरियाणा प्रदेश के जाट समाज के लोगों को भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपनी जातिवादी मानसिकता को जरूर बदलना चाहिए, यह खास सलाह। बीएसपी चीफ ने लिखा, बीएसपी के लोगों द्वारा पूरी दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ने के लिए सभी का हार्दिक आभार प्रकट करती हूँ व आश्वस्त करती हूँ कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। लोगों को निराश नहीं होना है और न ही हिम्मत हारनी है, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तत्पर रहना है। नया रास्ता निकलेगा।
1. हरियाणा विधानसभा आमचुनाव बीएसपी व इनेलो ने गठबंधन करके लड़ा किन्तु आज आए परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बीएसपी को वोट नहीं दिया जिससे बीएसपी के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अन्तर से हार गए, हालांकि बीएसपी का पूरा वोट ट्रांस्फर हुआ। 1/3
— Mayawati (@Mayawati) October 8, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bhupesh Baghel expressed apprehension of EVM tampering | Haryana Vidhan Sabha Election Result 2024
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm