BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bilaspur Conversion Case: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल! बिलासपुर में 6 महीने में 30 केस, सियासत गरमाई, क्या बनेगा सख्त कानून?

Bilaspur Conversion Case: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल! बिलासपुर में 6 महीने में 30 केस, सियासत गरमाई, क्या बनेगा सख्त कानून? Bilaspur News

Chhattisgarh religious conversion, Bilaspur conversion case, forced conversion India, Hindu organizations protest, Christian missionaries India, anti-conversion law, BJP vs Congress Chhattisgarh, Bastar conversion issue,

tikesh Kumar
Published: 21 Jul 2025 | 5:12 pmModified: 21 Jul 2025 | 5:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सियासी संग्राम,
  2. बिलासपुर से बस्तर तक बढ़ी घटना,
  3. बढ़ती घटनाओं ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती,

बिलासपुर: Bilaspur News: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामलों को लेकर इस समय हंगामा मचा हुआ है। प्रदेश के अलग- अलग जिलों से लगातार सामने आ रहे धर्मांतरण के मामलों ने माहौल को गरमा दिया है। हिंदू संगठन जहां धर्मांतरण के विरोध में सक्रिय नजर आ रहे हैं वहीं सियासी पारा भी धर्मांतरण को लेकर गरमाया हुआ है। इधर बढ़ते धर्मांतरण के मामले और मचे बवाल के बीच पुलिस की भी चुनौती बढ़ गई है।

Read More : "धर्म बदल लो वरना वीडियो वायरल कर दूंगा", कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती से होटल में हैवानियत, रो-रोकर सुनाई 7 साल की दर्दभरी दास्तां

Bilaspur Conversion Case: धर्मांतरण को लेकर पहले से ही छत्तीसगढ़ सियासत के केंद्र में रहा है। लेकिन सूबे में भाजपा की सरकार आने के बाद जिस तरह धर्मांतरण के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। कई जिलों को धर्मांतरण का हब कहा जाने लगा है। बस्तर से लेकर जशपुर तक खास तौर पर शहरी क्षेत्र भी अब धर्मांतरण के हॉट स्पॉट बनते जा रहे हैं। हालहि में भिलाई और बिलासपुर में सामने आए मामले इसके ताजा उदाहरण हैं। अकेले न्यायधानी बिलासपुर में ही बीते 6 माह में 30 से ज्यादा ऐसे मामलों पर हंगामा मचा है, जिसमें प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण के न केवल आरोप लगे हैं बल्कि आपराधिक मामले भी दर्ज हुए हैं। हिंदू संगठन बाकायदा टास्क टीम गठित कर धर्मांतरण के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं, दबिश दे रहे हैं और इसका पर्दाफाश कर रहे हैं।

Read More : निर्ममता की सारी हदें पार! युवती ने नवजात को डस्टबिन में फेंका, कुत्तों ने बेरहमी से नोचा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Bilaspur Conversion Case: हालांकि कई जगहों पर हिंदू संगठनों पर इसके आड़ में गुंडागर्दी करने के भी आरोप लगे हैं। लेकिन हिन्दू संगठन इसे सनातन के खिलाफ षडयंत्र बताते रहे हैं। हिंदू संगठनों का कहना है, धर्मांतरण का खेल सुनियोजित तरीके से चल रहा है, मिशनरियों का पूरा गैंग इसके पीछे लगा हुआ है। फिर से देश को गुलाम बनाने की साजिश चार रही है और सरकार इसपर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। हिंदू संगठनों की इस सक्रियता और बढ़ते धर्मांतरण के मामलों के बीच कार्रवाई को लेकर पुलिस की भी चुनौती बढ़ गई है। हालांकि, धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है।

Read More : पति-पत्नी ने साथ मिलकर पेश की मिसाल, देहदान पर पांचोबाई को दी गई अंतिम सलामी, सीएम के आदेश का हुआ पालन

Bilaspur Conversion Case: इधर धर्मांतरण को लेकर सियासी पारा भी गरम है। प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों के लिए कांग्रेस, राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बता रही है। कांग्रेस नेता कह रहे हैं बीते 15 साल और अभी वर्तमान में प्रदेश में भाजपा की सरकार है। बावजूद इस पर रोक नहीं लग रहा है न ठोस कार्रवाई हो रही है। बीजेपी केवल प्रोपगेंडा के लिए ऐसे मुद्दों का इस्तेमाल कर रही है। असल में हर किसी को अपने मुताबिक धर्म का पालन व धार्मिक आयोजन करने का अधिकार है। हालांकि धर्मांतरण के सामने आ रहे मामले और कांग्रेस के इन आरोपों के बीच डिप्टी सीएम अरुण साव इसे लगातार हो रही कार्रवाई से जोड़ रहे हैं। उनका कहा है आज प्रदेश में लगातार कार्रवाई हो रही है। इसलिए मामले उजागर हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार में धर्मांतरण करने को लेकर खुली छूट दी गई थी। आज अवैध धर्मांतरण पर नकेल कसी जा रही है।

Read More : हथियार लेकर युवती के घर में घुसे पिता-पुत्र, फिर सरेआम कर दिया ये कांड, हैवानियत की लाइव वीडियो वायरल

Bilaspur Conversion Case: बहरहाल धर्मांतरण को लेकर हंगामा जारी है। सियासी आरोप प्रत्यारोप जमकर हो रहे हैं। लेकिन हर बार की तरह सवाल वही है कि क्या वाकई में सामने आ रहे मामले धर्मांतरण से जुड़े हैं। प्रदेश में इसे लेकर कोई कठोर कानून बनेगा या फिर इसी तरह केवल सियासी हल्ला मचता रहेगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले मुख्यतः बस्तर, जशपुर, बिलासपुर और भिलाई जैसे जिलों से सामने आए हैं। इन इलाकों को अब "धर्मांतरण के हॉट स्पॉट" माना जा रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bilaspur Conversion Case: Chaos over conversion in Chhattisgarh

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am