CG Imam Notice News: बिलासपुर में वक़्फ़ बिल के खिलाफ मस्जिद से भड़काऊ तक़रीर!.. बोर्ड ने इमाम को जारी किया कारण बताओ नोटिस..
विधेयक को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एनडीए इस विधेयक का समर्थन कर रहा है, वहीं कांग्रेस, सपा, राजद और आम आदमी पार्टी …
Bilaspur Imam Show Cause Notice by Waqf Board
- वक्फ विधेयक पर मस्जिद में इमाम ने दी तकरीर।
- वक्फ बोर्ड ने इमाम को कारण बताओ नोटिस भेजा।
- विधेयक विरोध पर विपक्ष और सरकार आमने-सामने।
Bilaspur Imam Show Cause Notice by Waqf Board: रायपुर: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ मस्जिद में कथित रूप से भड़काऊ बयान देना एक इमाम को महंगा पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बिलासपुर के तालापारा स्थित हुसैनी मस्जिद के इमाम सैय्यद जहीर साहब आगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वक्फ बोर्ड का कहना है कि पहले से निर्देश देने के बावजूद इमाम ने शुक्रवार की नमाज के बाद मस्जिद में राजनीतिक और भड़काऊ तकरीर की, जो बोर्ड के नियमों का उल्लंघन है। अगर नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ दंगे भड़काने की कोशिश के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
Bilaspur Imam Show Cause Notice by Waqf Board: वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि बोर्ड को शिकायत मिली थी कि इमाम ने केंद्र सरकार और वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और बोर्ड इस पर कड़ी कार्रवाई करेगा।
क्या है वक्फ संशोधन विधेयक?
हाल ही में संसद से पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक, वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और विवादों के समाधान को लेकर सरकार को अधिक अधिकार देने का प्रावधान करता है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री द्वारा पेश किए गए इस विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा दोनों में बहस के बाद पारित कर दिया गया है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून का रूप लेगा।
Bilaspur Imam Show Cause Notice by Waqf Board: विधेयक को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एनडीए इस विधेयक का समर्थन कर रहा है, वहीं कांग्रेस, सपा, राजद और आम आदमी पार्टी जैसे विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रही है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं ने इस विधेयक को अदालत में चुनौती देने की बात कही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और विवादों के समाधान के लिए केंद्र सरकार को अधिक अधिकार देता है, जैसे निरीक्षण, रिकॉर्ड की जांच और अनियमितताओं पर कार्रवाई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur Imam Show Cause Notice by Waqf Board, Allegation of speech from mosque against Waqf bill
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am