Bilaspur Rape Crime News: बिलासपुर में रेलवे के स्टेशन मास्टर की करतूत.. शादी का झांसा देकर तारबाहर बुलाया.. होटल ले जाकर..
इससे परेशान होकर पीड़िता ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, …
Bilaspur Station Master Rape News
- शादी का झांसा देकर महिला स्टेशन मास्टर से संबंध, आरोपी स्टेशन मास्टर पर केस दर्ज
- बिलासपुर: ट्रेनिंग के दौरान हुई पहचान, शादी का वादा कर होटल में बुलाया
- पुलिस जांच में जुटी, आरोपी स्टेशन मास्टर की तलाश में विशेष टीमें गठित
Bilaspur Station Master Rape News: बिलासपुर: शहर में एक महिला स्टेशन मास्टर के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। इस आरोप में एक अन्य स्टेशन मास्टर को नामजद किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे होटल में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी स्टेशन मास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को अलर्ट किया गया है।
ट्रेनिंग के दौरान हुई थी पहचान
मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि बिलासपुर में ट्रेनिंग के दौरान उसकी पहचान नागपुर निवासी अनमोल घनश्याम वाकोडीकर से हुई थी। दोनों ही स्टेशन मास्टर की ट्रेनिंग ले रहे थे, जिसके कारण उनकी दोस्ती हो गई। समय के साथ यह दोस्ती गहरी हो गई और अनमोल ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
Bilaspur Station Master Rape News: आरोपी ने पीड़िता को भरोसे में लेकर बिलासपुर बुलाया और दोनों तारबाहर क्षेत्र के एक होटल में ठहरे। पीड़िता का आरोप है कि अनमोल ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब उसने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
इससे परेशान होकर पीड़िता ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हां, भारतीय कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाता है, तो इसे बलात्कार की श्रेणी में रखा जा सकता है और आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur Station Master Rape News, Made relations in a hotel in Tarbahar by giving false promise of marriage
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm