Bilaspur Train Hadsa FIR: बिलासपुर ट्रेन हादसे में बड़ा अपडेट.. तोरवा थाने में पहली एफआईआर, जानें किसके खिलाफ हुआ मामला दर्ज
Bilaspur Train Hadsa FIR Registered: इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी …

Bilaspur Train Hadsa FIR Registered
- बिलासपुर ट्रेन हादसे में 12 लोगों की मौत
- तोरवा पुलिस ने दर्ज की पहली एफआईआर
- अज्ञात के खिलाफ मामला, जांच जारी
Bilaspur Train Hadsa FIR Registered: बिलासपुर: जिले के गतौरा स्टॉपेज के पास कल एक मेमू ट्रेन सामने चल रही मालगाड़ी से जा भिड़ी थी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। पुलिस और राहत-बचाव दल ने क्षतिग्रस्त डिब्बों से लाशें निकालीं और मलबे को ट्रैक से हटाया। रेल विभाग ने इस हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
दर्ज किया गया मामला
बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना में बारह लोगों की मौत के एक दिन बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत तोरवा थाने में मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया है कि, रेलवे अधिकारी द्वारा प्रस्तुत सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को हुई एक घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और अठारह घायल हुए है। यह घटना तोरवा थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। एसपी जायसवाल ने एएनआई को बताया, "रेलवे अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर तोरवा पुलिस स्टेशन में बीएनएस और रेलवे की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले को जांच में ले लिया गया है।"
#WATCH | Chhattisgarh | Bilaspur Train Accident | Additional SP Bilaspur, Rajendra Jaiswal says, "Yesterday, an incident took place under the Torwa PS area in which 11 people died and 18 were injured... On submission of information by the Railway officer, a case has been… pic.twitter.com/TAxUZxw0FT
— ANI (@ANI) November 5, 2025
हादसे का वीडियो वायरल
इस रेल हादसे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिसमे देखा जा सकता है कि, किस तरह से मेमू ट्रेन की पहली बोगी मालगाड़ी के सबसे आखिर डिब्बे से टकराकर सीधे ऊपर जा चढ़ी। वही हादसे का एक नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। यह वीडियो हादसे के कुछ सेकेण्ड बाद का है जिसे किसी यात्री ने अपने मोबाइल के कैमरे से कैद किया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, टक्कर के तत्काल बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और सभी ट्रेन की दुर्घटनाग्रस्त बोगी से कूदकर भागते दिखाई दे रहें हैं। यात्रियों को समझ ही नहीं आता कि, आखिर हुआ क्या है। इस वीडियो को 'अरपा सन्देश' नाम के इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है।
View this post on Instagram
मृत छात्रा का शव पहुंचा गृहग्राम
Bilaspur Train Hadsa FIR Registered: इस हादसे में जान गंवाने वाले 12 सवारियों में जांजगीर-चाम्पा जिले की एक कॉलेज स्टूडेंट भी शामिल थी। मृतका का नाम प्रिया चंद्रा है और वह बिलासपुर के गुरु घासीदास सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कल रेलवे ने प्रिय के शव को सुरक्षिरत तरीके से बाहर निकलकर अपनी कस्टडी में ले लिया था, वही आज शव को जब उसके गृहग्राम बहेराडीह भेजा गया तो पूरा गांव शोक में डूब गया। सभी की आँखे नम थी और शोक के बीच ही प्रिया के शव का अंतिम संस्कार किया गया। वही गुरु घासीदास सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी ने भी होने सोशल मीडिया पेज 'एक्स', फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मृत स्टूडेंट प्रिया चंद्रा को श्रद्धांजलि अर्पित किया है।
— Guru Ghasidas Vishwavidyalaya, Bilaspur (@ggv_smc) November 5, 2025
किया गया आर्थिक सहायता राशि का ऐलान
इस घटना के बाद रेल मंत्री समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना जाहिर की। सीएम ने वीडियो कॉल के माध्यम से पूरे हादसे की जानकारी ली और मृतकों व घायलों के लिए तात्कालिक सहायता राशि का ऐलान किया। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये, जबकि गंभीर और आंशिक तौर पर घायल यात्रियों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। हालांकि सरकार के इस ऐलान पर सियासत शुरू हो गई है।
कांग्रेस ने कहा: ‘मुआवजा अपर्याप्त’
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया दीपक बैज ने सरकार के इस फैसले पर ऐतराज जताया है। उन्होंने मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने इस राशि को अपर्याप्त बताया। पीसीसी ने घायलों को 50 लाख और मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग रखी है। उन्होंने साफ किया है कि कांग्रेस इस हादसे पर राजनीति नहीं कर रही, बल्कि पीड़ित परिवारों के हक के साथ खड़ी है। दीपक बैज ने कहा कि यात्री सुविधाओं को डबल इंजन सरकार ने उपेक्षित करके रखा है। आज यात्री ट्रेनें भगवान भरोसे हैं, इसलिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार रेलवे सिस्टम के मामले में फेल रही है। इस घटना के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों जिम्मेदार हैं।
घायलों से मिले डिप्टी सीएम
Bilaspur Train Hadsa FIR Registered: इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसे में घायल मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साव ने अस्पताल में डॉक्टरों से चर्चा की और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी अस्पतालों का दौरा कर घायलों से मुलाकात की और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस दौरान उनके साथ थे।
ट्रेन क्रू मेंबर हादसे के लिए जिम्मेदार!
बिलासपुर रेल हादसे मामले में जॉइंट फाइंडिंग रिपोर्ट सामने आ गई है। सुपरवाइजरी जांच रिपोर्ट में प्राथमिक तौर पर ट्रेन क्रू मेंबर हादसे के लिए जिम्मेदार पाए गए हैं। लोकल ट्रेन के क्रू मेंबर ने डेंजर सिग्नल क्रॉस किया था। वहीं, कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) स्तर की जांच कमेटी बनाई गई है। यानी, रेल संरक्षा आयुक्त पूरे मामले की जांच करेंगे, जिसके बाद ही पूरी वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस हादसे में अब तक 12 यात्रियों की मौत की पुष्टि की गई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur Train Accident: First FIR Registered Against Unknown After 12 Deaths in MEMU-Goods Train Collision
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm