LIVE NOW
Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting Live: असम, केरलम, पुडुचेरी में वोटिंग जारी, 1899 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, PM मोदी की ये अपील

Ads

Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting Live: असम, केरलम, पुडुचेरी में वोटिंग जारी, 1899 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, PM मोदी की ये अपील

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 08:32 AM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 09:36 AM IST

Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting Live

नई दिल्ली: Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting Live देश के तीन राज्यों असम, केरल और पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। तीनों राज्यों में सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है। आज 1899 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक होगी।आज इन राज्यों में करीब 10 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार मतदान करेंगे। वहीं दूसरी ओर वोटिंग को लेकर मतदाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में भीड़ देखने को मिल रही है। इस दौरान कुल

Assam, Kerala & Puducherry Election 2026 Voting Live बता दें कि चुनाव आयोग ने तीनों जगहों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा चुनाव के अलावा आज कर्नाटक की 2 सीटों, नागालैंड में एक सीट, त्रिपुरा में एक सीट पर उपचुनाव होगा

पीएम मोदी ने असम विधानसभा के लिए कही ये बात

‘जैसे ही असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हो रहा है, मैं असम की जनता से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र तथा नागरिक कर्तव्य का एक उत्सव बना देंगे।’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘2026 के असम विधानसभा चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होने के संदर्भ में, मैंने असम की जनता से बड़ी संख्या में बाहर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा, पुरुष और महिला मतदाता पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र तथा नागरिक कर्तव्य के एक उत्सव में बदल देंगे।’

असम की 126 पर होगी वाटिंग (Assam Assembly Elections 2026)

आपको बता दें कि असम में आज 126 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आज 722 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। मतदान के लिए 1.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक ही चरण में होने वाले इस मतदान के लिए 35 जिलों में 31,940 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। चुनाव परिणाम चार मई को घोषित होंगे।

केरल की 140 सीटों पर होगी वोटिंग (Kerala Assembly Elections 2026)

वहीं केरल में भी आज 140 सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों पर कुल 883 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य के 2.71 करोड़ मतदाता वाटिंग करेंगे। इनमें 1.39 करोड़ महिला मतदाता तो 1.32 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। सुचारू रूप से मतदान के लिए 30,471 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान (Puducherry Assembly Elections 2026)

इसके अलावा पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान आज एक ही चरण में हो रहा है। 30 विधानसभा सीटों वाली पुदुचेरी में कुल 294 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। यहां के 9.50 लाख मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। पुदुचेरी में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। यहां 4.46 लाख पुरुष मतदाता हैं। पुदुचेरी में महिला मतदाताओं की संख्या 5.03 है। सुचारू मतदान के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े:-