IAS Officers Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए इन जिलों के उपायुक्त, देखें लिस्ट

Ads

IAS Officers Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए इन जिलों के उपायुक्त, देखें लिस्ट

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 08:05 AM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 08:06 AM IST

IAS Officers Transfer News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • हरियाणा सरकार ने एक ही आदेश में 15 IAS अधिकारियों का तबादला किया
  • विनीत गर्ग अब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जगह मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग संभालेंगे
  • मुख्यमंत्री निवास और विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं

चंडीगढ़: IAS Officers Transfer News हरियाणा सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 15 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला (IAS Officers Transfer) कर दिया। सरकारी आदेश के अनुसार, विनीत गर्ग को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह अब तक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे थे।

Haryana IAS Officers Transfer आदेश के मुताबिक, गुरुग्राम के उपायुक्त (DC) अजय कुमार का तबादला कर उन्हें मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव-द्वितीय के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रधान सचिव (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग) पंकज अग्रवाल को वास्तुकला विभाग में प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इस पद के कार्यभार से अपूर्व कुमार सिंह को मुक्त किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव का पदभार संभाल रहे साकेत कुमार को अभिलेखागार विभाग में आयुक्त एवं सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इस पद के कार्यभार से शेखर विद्यार्थी को मुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, मणि राम शर्मा को स्वास्थ्य विभाग में सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

क्रमांक अधिकारी का नाम पिछला पद नया पद
1 विनीत गर्ग अध्यक्ष, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग
2 अजय कुमार उपायुक्त, गुरुग्राम उप प्रधान सचिव-द्वितीय, मुख्यमंत्री कार्यालय
3 पंकज अग्रवाल प्रधान सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रधान सचिव, वास्तुकला विभाग
4 अपूर्व कुमार सिंह प्रधान सचिव, वास्तुकला विभाग (पद से मुक्त)
5 साकेत कुमार अतिरिक्त प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री + आयुक्त/सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग आयुक्त एवं सचिव, अभिलेखागार विभाग
6 शेखर विद्यार्थी आयुक्त एवं सचिव, अभिलेखागार विभाग (पद से मुक्त)
7 मणि राम शर्मा सचिव, स्वास्थ्य विभाग

इन्हें भी पढ़े:-

कुल कितने IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है?

कुल 15 अधिकारियों का तबादला किया गया है।

विनीत गर्ग को किस विभाग में नियुक्त किया गया है?

उन्हें मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है।

गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार को कौन सा पद मिला है?

उन्हें मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव-द्वितीय के रूप में नियुक्त किया गया है।