Ram Mandir Donation Theft Accused: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 5 आरोपियों से होगी सख्ती से पूछताछ, कोर्ट ने दी इजाजत, SIT को इतने दिनों की और मोहलत
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Accused: राम मंदिर चढ़ावा मामले में पांच आरोपियों से जेल में पूछताछ होगी, एसआईटी जांच को 15 दिन का अतिरिक्त समय मिला।
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Accused || Image- ANI News File
- पांच आरोपियों से जेल में होगी पूछताछ।
- एसआईटी जांच को मिले 15 अतिरिक्त दिन।
- संत मंडल ने चंपत राय का किया समर्थन।
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले में जांच कर रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अदालत ने इस मामले में जेल में बंद पांच आरोपियों से पूछताछ की इजाजत दे दी है। (Ram Mandir Donation Theft Accused) पुलिस रविवार से जेल के भीतर ही आरोपियों से पूछताछ करेगी और उनके बयान दर्ज करेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इस आरोपियों से होगी पूछताछ
पुलिस के मुताबिक़, जिन आरोपियों से पूछताछ होगी उनमें अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, राम शंकर यादव, करुणेश पांडेय और मनीष यादव शामिल हैं। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस जरूरत पड़ने पर आरोपियों की अलग-अलग रिमांड भी मांग सकती है। जांच एजेंसियां चढ़ावा गबन मामले से जुड़े सभी एंगल से जांच कर रही हैं। इस बीच, एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का और समय दिया गया है।
‘चम्पत राय के ईमानदारी पर पूरा भरोसा’ : संत मंडल
दूसरी तरफ अयोध्या संत मंडल ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का समर्थन किया है। संतों ने ट्रस्ट से अपील करते हुए कहा है उनका इस्तीफा स्वीकार न किया जाए। उनका कहना है कि वे लंबे समय से चंपत राय को जानते हैं और उनकी ईमानदारी पर पूरा भरोसा है। (Ram Mandir Donation Theft Accused) संतों ने यह भी कहा कि चंपत राय ने स्वयं इस मामले की एसआईटी जांच की मांग की थी साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एसआईटी गठित किए जाने के फैसले की भी सराहना की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
संत मंडल ने ट्रस्ट सदस्य गोविंद देव गिरी से भी सवाल किया कि यदि कोई अनियमितता थी तो पहले इस पर आवाज क्यों नहीं उठाई गई। उन्होंने इस संबंध में स्पष्टीकरण देने की मांग की है। इस बीच, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक 6 जुलाई को होने वाली है, जिसमें इस पूरे मामले पर चर्चा होने की बात कही जा रही है।
Ayodhya Police has been granted permission to interrogate five accused in the Ram Mandir donation theft case in jail from Sunday. The accused include Anukalp Mishra, Luvkush Mishra, and others. Statements will be recorded, and further police custody may be sought if required:… pic.twitter.com/Kd3HLwn7fA
— IANS (@ians_india) July 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों ने पीएम-किसान योजना का दायरा बढ़ाने की मांग की
लंदन प्रशिक्षण शिविर के बाद भारतीय कलात्मक जिम्नास्टिक्स टीम ग्लास्गो के लिए रवाना होगी
उप्र में अगले साल विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलेगा: नितिन नवीन
इंडियन पोटाश ने गन्ने की टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने को यूपीएल की इकाई के साथ किया समझौता
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन से गोली चली, तीन लोग घायल

Facebook


