PM Modi Threat to Kill: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जानें से पहले पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
PM Modi Threat to Kill: पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें जान से मारने धमकी दी गई है।
PM Modi Threat to Kill/Photo Creadit: Social Media
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई 2026 को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने वाले है।
- पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें जान से मारने धमकी दी गई है।
- इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं।
PM Modi Threat to Kill: नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जुलाई 2026 को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने वाले है। पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें जान से मारने धमकी दी गई है। इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
दरअसल, यह धमकी प्रधानमंत्री मोदी के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित होने वाले ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ प्रोग्राम के प्रचार के लिए किए गए सोशल मीडिया पोस्ट पर दी गई है। (PM Modi Threat to Kil) मेलबर्न में भारत के पीएम को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के फेडरल पुलिस तुरंत हरकत में आई है और मामले की जांच में जुट गई है।
सोशल मीडिया पर दी गई धमकी
PM Modi Threat to Kil: एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेलबर्न पहुंचने के बाद 9 जुलाई को स्थानीय मार्वल स्टेडियम में ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ के नाम से एक कम्युनिटी प्रोग्राम का आयोजन किया जाने वाला है। जिसके प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट शेयर किए गए हैं। इसी दौरान फेसबुक प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए पोस्ट के कमेंट बॉक्स में एक ऐसा कमेंट सामने आया, जिसने दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए।
रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट के कमेंट बॉक्स में अबू मुस्तफा के नाम से एक टिप्पणी की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर मारने की धमकी दी गई। कमेंट में लिखा था, ‘कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत को बंद कर देना चाहिए, नहीं तो वो ऑस्ट्रेलिया में अपनी मौत के लिए आएगा।’
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ में सनसनी, पति-पत्नी की खौफनाक हाल में मिली लाश, कमरे का मंजर देख दहल गए परिजन
- Uttarakhand Sewa Pakhwada News: ऋषिकेश में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम.. 20 हजार से अधिक लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, CM धामी हुए शामिल
- CM Pushkar Singh Dhami News: पुष्कर सिंह धामी ने सीएम के रूप में पूरे किए 5 साल, बताया प्रदेश को पूर्ण विकसित राज्य बनाने के लिए क्या है सरकार का प्लान, कब तक पूरा होगा लक्ष्य

Facebook


