Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र की इसी महीने से शुरुआत.. राम-मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दे पर घिर सकती है मोदी सरकार, देखें कब तक जारी रहेगा सेशन

Parliament Monsoon Session 2026 Date Announced: 20 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होगा, 13 अगस्त तक चलेगा, राष्ट्रीय मुद्दों और अहम विधेयकों पर होगी चर्चा।

Parliament Monsoon Session 2026: संसद के मानसून सत्र की इसी महीने से शुरुआत.. राम-मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दे पर घिर सकती है मोदी सरकार, देखें कब तक जारी रहेगा सेशन

Parliament Monsoon Session 2026 Date Announced || AI Generated File

Modified Date: July 4, 2026 / 10:14 pm IST
Published Date: July 4, 2026 8:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू।
  • 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र।
  • कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान कर दिया है। (Parliament Monsoon Session 2026) संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों का मानसून सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानें कितने दिनों तक चलेगा मानसून सत्र?

मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, बहस और विधायी कार्य किए जाएंगे। सत्र से पहले संसद की कई स्थायी समितियों और संयुक्त संसदीय समितियों (जेपीसी) की बैठकें भी हो चुकी हैं। इसी क्रम में 130वें संविधान संशोधन विधेयक की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति 17 जुलाई को अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे सकती है।

सूत्रों के अनुसार, समिति उस विवादित प्रावधान को बरकरार रख सकती है, जिसमें गंभीर अपराध के मामले में यदि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई केंद्रीय अथवा राज्य मंत्री 30 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे पद से स्वतः हटाने का प्रावधान है। (Parliament Monsoon Session 2026) हालांकि, रिपोर्ट में इस व्यवस्था के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ सुरक्षा उपाय भी शामिल किए जा सकते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उठ सकता है विशेषाधिकार हनन का मुद्दा

इस प्रस्तावित संशोधन को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। समर्थकों का कहना है कि इससे सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही बढ़ेगी, जबकि विपक्ष का आरोप है कि इसका इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने और चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के लिए किया जा सकता है।

वहीं, मानसून सत्र के दौरान विपक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मुद्दा भी उठा सकता है। (Parliament Monsoon Session 2026) कांग्रेस का आरोप है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सैनिकों के हताहत होने के मामले में रक्षा मंत्री ने संसद को गुमराह किया था। हालांकि, सरकार ने इस आरोप को स्वीकार नहीं किया है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक किसानों ने पीएम-किसान योजना का दायरा बढ़ाने की मांग की

लंदन प्रशिक्षण शिविर के बाद भारतीय कलात्मक जिम्नास्टिक्स टीम ग्लास्गो के लिए रवाना होगी

उप्र में अगले साल विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलेगा: नितिन नवीन

इंडियन पोटाश ने गन्ने की टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने को यूपीएल की इकाई के साथ किया समझौता

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर तैनात पीएसी जवान की कार्बाइन से गोली चली, तीन लोग घायल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown