BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

#BigPictureWithRKM: कैसा है ‘हरियाणा का सियासी हाल?’.. गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस क्या वाकई बनाएगी सरकार या BJP के लिए बाकी है उम्मीद?.. देखें पूरा चुनावी बिग पिक्चर

How will the factional Congress form the government in Haryana? खुद राजीव गांधी ने कुमारी सैलजा को सियासत में उतारा था। दलित समाज की कद्दावर नेत्री कुमार सैलजा पूर्ववर्ती नरसिम्हा …

Ravi Kant Mittal
Published: 04 Oct 2024 | 11:03 pmModified: 04 Oct 2024 | 11:03 pm

 

Big Picture With RKM: रायपुर: हरियाणा चुनाव को लेकर दावा किया जा रहा हैं कि वहां इस बार कांग्रेस की लहर है और भाजपा के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी हैं। भाजपा की सत्ता से विदाई हो रही है और कांग्रेस हरियाणा चुनाव में वापसी कर रहे है। हालांकि ऐसा नहीं है। (How will the factional Congress form the government in Haryana?) मीडिया रिपोर्ट और स्थानीय स्तर पर सक्रिय लोगों से बातचीत से पता चलता है कि हरियाणा का यह विधानसभा चुनाव एकतरफा नहीं है। ऐसा दावा भी पूरी तरह सही नहीं है कि हरियाणा में कांग्रेस जीतकर ही लौटेगी।

कांग्रेस की वापसी का दावा कितना सही?

दरअसल हम पिछले कुछ चुनाव और नतीजों पर नजर डाले तो पहले भी इस तरह के हालात देखने को मिलते रहे है। बात अगर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड की करें तो यहां भी माना जा रहा था कि कांग्रेस वापसी करेगी लेकिन जब चुनावी परिणाम आये तो यह सभी दावे फेल हो गए और भाजपा ने ज्यादा सीटों के साथ चुनावों में जीत हासिल की। बहरहाल कल यानि शनिवार को हरियाणा में मतदान है और नतीजे 8 को घोषित होंगे और तभी आखिरी नतीजे भी सामने होंगे।

32 बिरादरियां किसके साथ?

हरियाणा के चुनावी समीकरण को नजदीक से देखे तो कहा जाता है कि राज्य में 32 बिरादरियां चुनावों को प्रभावित करती है। चुनाव जीतने वाली पार्टियों को इन बिरादरियों का ज्यादा से ज्यादा समर्थन हासिल होता है। इन्ही बिरादरी में एक हैं जाटों की। हरियाणा में जाटों की संख्या सबसे ज्यादा है और यही वजह हैं कि हरियाणा को जाटलैंड भी कहा जाता है। इस बार के चुनाव में जाटों का समर्थन कांग्रेस को मिलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। इसलिए यह धारणा बन गई है कि कांग्रेस हरियाणा में सफलता हासिल करेगी। खुद कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि उन्हें जाटों का समर्थन हासिल है। लेकिन असली खेल यही हो रहा है। (How will the factional Congress form the government in Haryana?) जाटों के अलावा दूसरी बिरादरियों ने मौन धर लिया है। उन्होंने अबतक अपने पत्ते नहीं खोले है। अब कल जब मतदान होगा तो देखना दिलचस्प होगा कि जाटों के अलावा अन्य बिरादरी के वोटरों ने किसे अपना समर्थन दिया है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि यह वोट भाजपा के पक्ष में जाये। पिछले 10 सालों से सरकार में मौजूद बीजेपी के खिलाफ भी हरियाणा के वोटरों में नाराजगी है। इस नाराजगी को कांग्रेस ने बेहतर तरीके से भुनाया भी है। भाजपा के भीतर आपसी खींचतान भी देखा जा रहा है। अनिल विज खुद को अगले सीएम के तौर पर पेश कर रहे है तो इसी तरह सीटों के बंटवारे पर भी असहमति देखी गई है। लेकिन खबर यही है कि भाजपा को एक बड़े जनसमूह का समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस में भारी गुटबाजी

अब बात अगर कांग्रेस की करें तो वहां भी विचित्र किस्म की स्थिति है। कांग्रेस यहां भारी गुटबाजी से जूझ रही है। इनमें पहला गुट है पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का है जो आगे बढ़कर इस चुनावी कमान को संभाले हुए है। वे प्रियंका गांधी के करीबी है। दूसरा गुट कुमारी सैलजा का है जो सोनिया गांधी की करीबी मानी जाते है। हमने अक्सर सोनिया गांधी के साथ सैलजा को देखा है। वह उनके साथ राजीव गांधी के दौर से है। खुद राजीव गांधी ने कुमारी सैलजा को सियासत में उतारा था। दलित समाज की कद्दावर नेत्री कुमार सैलजा पूर्ववर्ती नरसिम्हा राव की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी है। लेकिन इस बार उनकी नाराजगी भी दिखाई देती रही है। तीसरा और अंतिम गुट रणदीप सुरजेवाला का है जो कि राहुल गांधी के करीबी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस गुटबाजी का कांग्रेस और इस चुनाव पर कितना असर पड़ता है।

इसके अलावा हरियाणा में कई छोटी पार्टियां भी है जो कांग्रेस से गठबंधन के बजाये अकेले ही चुनाव लड़ रही है। इनमे आम आदमी पार्टी प्रमुख है। या फिर चौटाला की पार्टी या मायावती की बसपा जो चुनावी उम्मीदवारों के साथ ताल ठोंक रहे है। (How will the factional Congress form the government in Haryana?) तो संभव है कि यह वोट कटवा पार्टी कई विधानसभा सीटों पर नतीजों को प्रभावित करे। तो ऐसे में यह धारणा आखिरी नहीं है कि हरियाणा में कांग्रेस जीत रही है। यहां के परिणाम कुछ भी हो सकते है। यह हमें आठ अक्टूबर को ही देखें को मिलेंगे।

https://youtu.be/u7HPquATVqM?si=3ApMIksWzP6rpM95

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Ravi Kant Mittal
Ravi Kant Mittal

एडिटर इन चीफ IBC24 News. Email - rkmittal94@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Big Picture With RKM How will the factional Congress form the government in Haryana?

People also search for:2009 haryana election result2014 haryana election result4 states election results 20234th general electionassembly election in haryanaassembly election in haryana class 9bjp candidate list haryana assembly 2024 electionelection in panchayati raj systemexit poll of haryana assembly election 2024fdr electionharyana assembly electionharyana assembly election 2019haryana assembly election 2024haryana assembly election 2024 dateharyana assembly election 2024 public opinionharyana assembly election congress ticketHaryana Assembly election Dateharyana assembly election exit poll todayharyana assembly election public opinionharyana assembly election resultharyana assembly election surveyHaryana Assembly Electionsharyana election date 2023haryana election news liveharyana election result 2019 india todayHaryana Election Result 2024haryana election vidhan sabhaharyana legislative assembly electionharyana legislative assembly election 2024haryana vidhan sabha 2019haryana vidhan sabha chunav resultharyana vidhan sabha electionharyana vidhan sabha election 2014 resultharyana vidhan sabha election 2019 exit pollharyana vidhan sabha election 2019 resultharyana vidhan sabha election 2024haryana vidhan sabha election 2024 bjp candidateharyana vidhan sabha election 2024 congress candidateharyana vidhan sabha election 2024 dateharyana vidhan sabha election 2024 lallantopharyana vidhan sabha election 2024 liveharyana vidhan sabha election 2024 newsharyana vidhan sabha election dateharyana vidhan sabha election date 2024haryana vidhan sabha election exit pollharyana vidhan sabha election exit poll 2024haryana vidhan sabha election kab haiharyana vidhan sabha election kab hogaharyana vidhan sabha election latest newsharyana vidhan sabha election liveharyana vidhan sabha election opinion poll 2024haryana vidhan sabha election resultharyana vidhan sabha election result 2024haryana vidhan sabha election result liveharyana vidhan sabha election surveyharyana vidhan sabha election survey 2024haryana vidhan sabha election survey 2024 exit pollharyana vidhan sabha election ticketharyana vidhan sabha election ticket 2024haryana vidhan sabha election updateharyana vidhan sabha resultk haryana live newsreserved seats in haryana vidhan sabhawhy election assembly election in haryanawhy elections assembly election in haryana

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm