नाबालिग बहन से रेप के आरोप में भाई ने जेल में काटे दो साल, साजिश खुली तो बॉयफ्रेंड का आया नाम

नाबालिग बहन से रेप के आरोप में भाई ने जेल में काटे दो साल, साजिश खुली तो बॉयफ्रेंड का आया नाम

नाबालिग बहन से रेप के आरोप में भाई ने जेल में काटे दो साल, साजिश खुली तो बॉयफ्रेंड का आया नाम

rape with minor sister :

Modified Date: November 29, 2022 / 01:52 pm IST
Published Date: September 1, 2021 5:02 pm IST

मुंबई। rape with minor sister : मुंबई में एक चौंकाने वाले मामले में एक शख्स को नाबालिग बहन से रेप करने के आरोप में दो साल तक जेल में रहने के बाद रिहा (Court Acquits Man in Rape Case) किया गया है। पॉक्सो कोर्ट में बहन ने स्वीकार किया है कि उसने अपना भाई पर झूठा आरोप लगाया था।

रिपोर्ट के अनुसार, 2 साल पहले इस शख्स को अपनी नाबालिग बहन के साथ बार-बार रेप करने के आरोप में जेल भेजा गया था, लेकिन अब लड़की ने खुलासा किया है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर भाई के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें : नेपाल के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलकर सैफ चैम्पियनशिप की तैयारी करेगा भारत

rape with minor sister  ;कोर्ट में लड़की ने बताया कि वह जब भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाती थी तो उसका भाई उसे रोकता था और मारपीट करता था, इस वजह से भाई से नाराज रहती थी और बॉयफ्रेंड के कहे अनुसार भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

बता दें कि लड़की ने साल 2019 में कुल पुलिस स्टेशन जाकर अपने भाई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था, इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और तब से वह जेल में था। लड़की के बयान के बाद कोर्ट ने आरोपी भाई को रिहा करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें : मुनाफावसूली से सेंसेक्स 214 अंक टूटा, निफ्टी 17,000 के स्तर पर बरकरार


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com