Dhanteras 2022: इस धनतेरस राशिनुसार खरीदें ये शुभ चीजें, कभी खाली नहीं होंगे धन के भंडार

Ads

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन धनिया, झाड़ू, बर्तन, सोना-चांदी और प्रॉपर्टी की खरीदारी बहुत उत्तम होती है। इस बार धनतेरस पर राशिनुसार यदि आप खरीदारी करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा।

  •  
  • Publish Date - October 19, 2022 / 04:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 06:13 PM IST

These measures done on Friday will make even the poor rich.

Dhanteras 2022: शास्त्रों में धनतेरस पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन धनिया, झाड़ू, बर्तन, सोना-चांदी और प्रॉपर्टी की खरीदारी बहुत उत्तम होती है। इस बार धनतेरस पर राशिनुसार यदि आप खरीदारी करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। बता दे कि इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस साल धन त्रयोदशी 22 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 03 मिनट से लेकर 23 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 04 मिनट तक रहेगी।

राजधानी में दिनदहाड़े किन्नरों के साथ कर दी ऐसी हरकत, कमिश्नर कार्यालय में मचा हंगामा

राशि के अनुसार खरीदें ये शुभ चीजें

मेष राशि

Dhanteras 2022: मेष राशि के जातक धनतेरस पर सोने या पीतल की कोई वस्तु खरीदें। आप सोने की कोई छोटी सी चीज भी खरीद सकते हैं। अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल का कोई बर्तन घर लेकर आ सकते हैं।

वृष राशि

Dhanteras 2022: धनतेरस पर वृष राशि के जातक कोई वाहन खरीद सकते हैं। अगर आप वाहन नहीं खरीदना चाहते हैं तो घर में एक अलमारी या कोई इलेक्ट्रोनिक का सामान लेकर आ सकते हैं।

मिथुन राशि

Dhanteras 2022: धनतेरस पर मिथुन राशि वाले कांसे के बर्तन खरीदकर लाएं तो बेहतर होगा। आप कांसे के बर्तन के अलावा कांसे की मूर्ति भी खरीदकर ला सकते हैं।

ममता हुई शर्मसार, कूड़ेदान में ऐसी हालत में मिली नवजात बच्ची, देखकर लोगों के उड़ गए होश

कर्क राशि

Dhanteras 2022: कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस पर पीतल या सोने की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा। इन चीजों की खरीदारी से आपकी भावनात्मक समस्याओं में सुधार होगा।

सिंह राशि

Dhanteras 2022: सिंह राशि वाले धनतेरस पर ताम्बे का कोई पात्र खरीदें। अगर ये पात्र जल वाला हो तो ज्यादा बेहतर होगा। इसलिए आप ताम्बे का लोटा, गिलास या जग लेकर आ सकते हैं। ऐसा करने से आपको अरोग्य का वरदान प्राप्त होगा।

कन्या राशि

Dhanteras 2022: कन्या राशि वाले धनतेरस पर किसी इलेक्ट्रोनिक डिवाइस की खरीदारी कर सकते हैं। आप मोबाइल फोन, लैपटॉप से लेकर बिजली का एक बल्ब तक खरीदकर ला सकते हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज में कातिलाना पोज देते नजर आईं ये हसीना, तस्वीरें देख बेकाबू हो रहे फैंस

तुला राशि

Dhanteras 2022: तुला राशि वाले धनतेरस पर कांसे की कोई प्रतिमा खरीदकर ला सकते हैं। अगर कांसे की ये प्रतिमा किसी देवी-देवता की हो तो ज्यादा बेहतर होगा। अगर आपको कांसे की मूर्ति न मिल पाए तो एक बर्तन भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि

Dhanteras 2022: इस धनतेरस पर वृश्चिक राशि वाले अगर चांदी का सिक्का खरीद लें तो उनका भाग्य संवर सकता है। इसके अलावा, आप चांदी का कोई बर्तन भी खरीद सकते हैं।

धनु राशि

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन अगर धनु राशि वाले ताम्बे का दीपक खरीदें तो बहुत अच्छा होगा। इसके अलावा, आप ताम्बे का कोई बर्तन भी खरीदकर घर ला सकते हैं।

Health Sleep Diseases: देर रात तक जागने वाले सावधान! हो सकते हैं इस जानलेवा बीमारी के शिकार

मकर राशि

Dhanteras 2022: मकर राशि वाले धनतेरस के दिन कांसे की कोई मूर्ति या कोई बर्तन घर लेकर आ सकते हैं। इन चीजों की खरीदारी बहुत ही शुभ रहेगी। इन चीजों का प्रयोग दीपावली के बाद ही करें तो बेहतर होगा।

कुंभ राशि

Dhanteras 2022: कुंभ राशि के जातक धनतेरस की शाम चांदी का बर्तन खरीदकर घर लाएं। ये जल का पात्र होना चाहिए। आप चांदी का लोटा, गिलास या जग भी लेकर आ सकते हैं, इसके प्रयोग से धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी।

मीन राशि

Dhanteras 2022: मीन राशि वालों के लिए ताम्बे का पात्र खरीदना उत्तम होगा। ये पात्र भी जल का ही होना चाहिए। इस एक चीज की खरीदारी अविवाहित जातकों को बहुत अच्छे परिणाम देगी।

और भी है बड़ी खबरें…