CG Kasdol Assembly News
This browser does not support the video element.
कसडोल: विधानसभा के लिए उम्मीदवार का नाम सामने आने के बाद समझा रहा था कि कसडोल के संकट को पार्टी ने ख़त्म कर दिया है और अब सभी एकजुट होकर प्रत्याशी संदीप साहू के लिए कार्य करेंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिखा रहा है। खुद को बड़ा दावेदार बताने वाले विमल साहू अब संदीप साहू के विरोध में दिल्ली जा पहुंचे है। यहाँ उन्होंने उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस दफ्तर के सामने ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
देखा गया कि कसडोल से दावेदार विमल साहू यहाँ प्रदर्शन करते हुए नजर आए। वे अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी जिंदाबाद और कसडोल के कांग्रेस प्रत्याशी को पैराशूट बताते हुए नारे लगाते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नाम स्क्रीनिंग कमेटी और सीईसी तक पहुंचा। फिर बाहरी व्यक्ति संदीप साहू को प्रत्याशी बना दिया गया। सुने क्या है विमल साहू की दलील..