CG News/Image Credit: IBC24.in
गरियाबंद। CG News : छत्तीसगढ़ में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी बीच गरियाबंद जिले के राजिम से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां पुल के नीचे नाला में गांजा तैरते हुए मिला है।
जानकारी के मुताबिक, पाण्डुका क्षेत्र के ग्राम अतरमरा के पास नाले में गांजा मिला है, जो अलग-अलग पैकेट में बंधा हुआ पानी में तैर रहा है। बड़े नहर में यह गांजा की पैकेट लगभग 18 किलो की बताई जा रही है जो छोटे-छोटे पैकेट में है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पहुँच गई है (CG News)। पुलिस ने आशंका जताई है कि तस्करों ने पकड़े जाने के डर से गांजा नाले में फेंका होगा। अब जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि ये नशीला पदार्थ कहां से आया है और यहां तक कैसे पहुंचा है।