Deepali Tiwari Viral Video || Image- Deepali Tiwari FB File
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष पर एक महिला नेत्री ने गंभीर आरोप लगाए है। महिला भाजपा की पूर्व नेत्री और जिला महामंत्री रह चुकी है। उनका नाम दीपाली तिवारी है। दीपाली ने एक वीडियो जारी करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाह के काली करतूतों की पोल खोली है। (Deepali Tiwari Viral Video) इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब महिला नेत्रियों के स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि IBC24 इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़ उत्तरप्रदेश के महोबा में मोहनलाल कुशवाह BJP के जिलाध्यक्ष है। उन्होने पार्टी की पूर्व जिलामंत्री दीपाली तिवारी को “जिला उपाध्यक्ष” बनाने के लिए सेक्स का ऑफर दिया। दीपाली का आरोप है कि उनके इंकार पर उन्होने ऑफर डबल करते हुए उसे जिला पंचायत चुनाव का टिकट देने का वायदा किया। फेसबुक लाइव में दीपाली ने यह भी बताया है कि बात ना मानने पर कुशवाह ने उनके परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी है।
सिर्फ एक बार बिस्तर पर..
उत्तरप्रदेश- महोबा में मोहनलाल कुशवाह BJP के जिलाध्यक्ष है. उन्होने पार्टी की पूर्व जिलामंत्री दीपाली तिवारी को “जिला उपाध्यक्ष” बनाने के लिए S€X का ऑफर दिया.
दीपाली का आरोप है कि उनके इंकार पर उन्होने ऑफर डबल करते हुए उसे जिला पंचायत चुनाव का टिकट… pic.twitter.com/8ExKcJXpu3
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 27, 2026
दरअसल पिछले महीने भाजपा की जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई थी। दीपाली यादव जिला महामंत्री थी और उन्हें इस बार भी यही पद दिया गया था। इसी बात से नाराज दीपाली ने 22 मार्च को पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया था। (Deepali Tiwari Viral Video) जानकारी के मुताबिक इस्तीफे के बाद भी दीपाली ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने नई कार्यकारिणी में नेताओं के चयन पर सवाल उठाये थे वही इस वीडियो में उन्होंने जिलाध्यक्ष पर कई सासनीख़ेज आरोप लगाए है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की
पुणे: विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत
गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो ‘एक्स’ खातों के खिलाफ प्राथमिकी
नागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल