Giridih Food Poisoning News/Image Credit: X Handle
Giridih Food Poisoning News: गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित सदर प्रखंड के लेदा-बजटो गांव में फूड पॉइजनिंग के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना में अब तक 7 साल के बच्चे की मौत हो गयी है। इतना ही नहीं 22 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। घटना के बाद रविवार सुबह पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासनिक अमला और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति गांव में ठेले पर गुपचुप और छोला बेच रहा था। (Giridih Food Poisoning News) गांव के बच्चों समेत कई ग्रामीणों ने उससे चाट खरीदी और खाई। रविवार की सुबह होते-होते सभी को तेज बुखार, पेट में असहनीय दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई. देखते ही देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
Giridih Food Poisoning News: फूड पॉइजनिंग का सबसे घातक असर बजटो गांव निवासी रिंकू देवी के 7 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार पर हुआ। (Giridih Food Poisoning News) उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में शोक की लहर है।
इन्हे भी पढ़ें:-