Jagaddal Violence News/Image Credit: X Handle
Jagaddal Violence News: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए आज यानी सोमवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। चुनाव प्रचार के शुरुआत से पहले नॉर्थ 24 परगना जिले में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दरअसल, जगद्दल थाने के सामने तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह घटना ऐसे समय हुई है जब सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, जिससे क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
बताया जा रहा है कि, विवाद की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर लगाए गए पोस्टर और झंडे फाड़ने से हुई। (Jagaddal Violence News) मामूली कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें पथराव, देसी बमबाजी और गोलीबारी तक की नौबत आ गई।
आज थम जाएगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार.. मतदाताओं को लुभाने के लिए अंतिम प्रयास#WestBengal | #Election2026 | West Bengal Election 2026 | @ECISVEEP | @AITCofficial | @BJP4India https://t.co/OFCUTC5Azs
— IBC24 News (@IBC24News) April 27, 2026
Jagaddal Violence News: हिंसा इतनी भड़क गई कि भाटपाड़ा सीट से बीजेपी विधायक पवन कुमार सिंह के घर पर देसी बम फेंके गए। (Jagaddal Violence News) इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
इलाके में हुई हिंसा के बाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली से पहले पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, ताकि हालात काबू में रहें। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-