(Gold Rate 27 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Rate 27 April 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर नरमी देखने को मिली है। 27 अप्रैल की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में लगभग 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में यह भाव 1,54,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 1,740 रुपये तक सस्ता हुआ। जबकि 22 कैरेट सोने में भी करीब 1,600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हाजिर सोना गिरकर 4,694.26 डॉलर प्रति औंस तक आ गया है। डॉलर की मजबूती और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने में कमजोरी देखने को मिल रही है। निवेशक फिलहाल सुरक्षित निवेश की बजाय अन्य विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे मांग प्रभावित हुई है।
| मात्रा (ग्राम) | आज का रेट (₹) | कल का रेट (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 11,567 | ₹ 11,568 | ₹ -1 |
| 8 ग्राम | ₹ 92,536 | ₹ 92,544 | ₹ -8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,15,670 | ₹ 1,15,680 | ₹ -10 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,56,700 | ₹ 11,56,800 | ₹ -100 |
सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में जारी तनाव प्रमुख वजहें हैं। कच्चा तेल करीब 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। जिससे महंगाई और ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका बढ़ गई है। इसी वजह से सोने में निवेश थोड़ा कमजोर हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम लगभग एक जैसे ही बने हुए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,180 रुपये, मुंबई और कोलकाता में 1,54,030 रुपये और चेन्नई में 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 और 18 कैरेट के दाम भी शहरों के अनुसार थोड़े अलग-अलग हैं। आज मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15 520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चेन्नई में 22 कैरेट का भाव 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,18,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
| शहर | 18 कैरेट सोना (₹) | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,15,670 | ₹ 1,41,340 | ₹ 1,54,180 |
| मुंबई | ₹ 1,15,520 | ₹ 1,41,190 | ₹ 1,54,030 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,15,570 | ₹ 1,41,240 | ₹ 1,54,080 |
| चेन्नई | ₹ 1,18,490 | ₹ 1,41,990 | ₹ 1,54,900 |
| कोलकाता | ₹ 1,15,520 | ₹ 1,41,190 | ₹ 1,54,030 |
| हैदराबाद | ₹ 1,15,520 | ₹ 1,41,190 | ₹ 1,54,030 |
| रायपुर | ₹ 1,15,520 | ₹ 1,41,190 | ₹ 1,54,030 |
| भोपाल | ₹ 1,15,570 | ₹ 1,41,240 | ₹ 1,54,080 |
| लखनऊ | ₹ 1,15,670 | ₹ 1,41,340 | ₹ 1,54,180 |
| चंडीगढ़ | ₹ 1,15,670 | ₹ 1,41,340 | ₹ 1,54,180 |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। 27 अप्रैल की सुबह चांदी 100 रुपये गिरकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 15,000 रुपये सस्ती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी गिरकर 75.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। कुल मिलाकर सोना और चांदी दोनों पर वैश्विक दबाव साफ नजर आ रहा है।
| दिनांक | 24 कैरेट रेट (₹) | बदलाव (₹) | 22 कैरेट रेट (₹) | बदलाव (₹) |
| अप्रैल 27, 2026 | ₹ 15,418 | -1 | ₹ 14,134 | -1 |
| अप्रैल 26, 2026 | ₹ 15,419 | 0 | ₹ 14,135 | 0 |
| अप्रैल 25, 2026 | ₹ 15,419 | 0 | ₹ 14,135 | 0 |
| अप्रैल 24, 2026 | ₹ 15,419 | 49 | ₹ 14,135 | 45 |
| अप्रैल 23, 2026 | ₹ 15,370 | -120 | ₹ 14,090 | -110 |
| अप्रैल 22, 2026 | ₹ 15,490 | -54 | ₹ 14,200 | -50 |
| अप्रैल 21, 2026 | ₹ 15,544 | 0 | ₹ 14,250 | 0 |
| अप्रैल 20, 2026 | ₹ 15,544 | -49 | ₹ 14,250 | -45 |
| अप्रैल 19, 2026 | ₹ 15,593 | 0 | ₹ 14,295 | 0 |
| अप्रैल 18, 2026 | ₹ 15,593 | 81 | ₹ 14,295 | 75 |