दुबई, 27 अप्रैल (एपी) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को कहा कि उनकी रूस यात्रा ने उन्हें इज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध के बाद मॉस्को के साथ समन्वय स्थापित करने का अवसर प्रदान किया है।
अराघची ने ये टिप्पणियां सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए द्वारा जारी एक साक्षात्कार में कीं।
उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए एक अच्छा अवसर है कि हम अपने रूसी मित्रों से इस अवधि के दौरान युद्ध से संबंधित घटनाक्रमों के बारे में परामर्श करें।’
अराघची ने कहा कि अमेरिका के रवैये के कारण ही इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता में देरी हुई।
उन्होंने कहा, ‘पिछली वार्ता, प्रगति होने के बावजूद, अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।’ उन्होंने इसके लिए अमेरिका की ‘अत्यधिक मांगों’ को जिम्मेदार ठहराया।
एपी तान्या अविनाश
अविनाश