IAS Transfer Posting Order Today: पितृ पक्ष से ठीक पहले 10 IAS अफसरों का ट्रांसफर.. अंकिता मिश्रा को उच्च शिक्षा विभाग की कमान, देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। ACC की मंजूरी के बाद विपिन कुमार को ग्रामीण विकास, श्रीकांत नागुलापल्ली को व्यय विभाग और मंदीप के. भंडारी को CBSE चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दी गई है। कई अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव स्तर का दर्जा भी दिया गया है।

IAS Transfer Posting Order Today: पितृ पक्ष से ठीक पहले 10 IAS अफसरों का ट्रांसफर.. अंकिता मिश्रा को उच्च शिक्षा विभाग की कमान, देखें पूरी लिस्ट

IAS Officers Transfer Posting Order Today || Image- IBC24 NEWS fILE

Modified Date: September 25, 2026 / 10:06 pm IST
Published Date: September 25, 2026 10:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 10 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
  • विपिन कुमार ग्रामीण विकास विभाग पहुंचे
  • मंदीप भंडारी बने CBSE चेयरपर्सन

IAS Officers Transfer Posting Order Today: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सीनियर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। नियुक्तियों को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एसीसी ने मंजूरी दी है। इनमें कई अफसरों को अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में अतिरिक्त सचिव स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश 25 सितंबर 2026 को जारी किया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

विपिन कुमार को ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी

1996 बैच के IAS अधिकारी विपिन कुमार, जो वर्तमान में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन हैं, को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से हटाकर ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

1998 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत नागुलापल्ली, जो फिलहाल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में हाइड्रोकार्बन महानिदेशक हैं, को वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

सरिता चौहान चंद को स्टील मंत्रालय में जिम्मेदारी

IAS Officers Transfer Posting Order Today: 1999 बैच की IAS अधिकारी सरिता चौहान चंद, जो कार्मिक मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं, को इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार बनाया गया है।

2000 बैच के IAS अधिकारी आनंद सिंह को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी बैच की पी. हेमलता, जो कोचीन स्पेशल इकोनॉमिक जोन की विकास आयुक्त हैं, को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। इसके लिए विभाग में संयुक्त सचिव का एक पद अस्थायी रूप से अपग्रेड किया गया है।

पियूष सिंह और पोनुराज को भी नई जिम्मेदारी

वी. पोनुराज, 2000 बैच के IAS अधिकारी और वर्तमान में हाइड्रोकार्बन महानिदेशक, को उनके पद पर रहते हुए अतिरिक्त सचिव स्तर का दर्जा दिया गया है। हालांकि, उन्हें श्रीकांत नागुलापल्ली की नई नियुक्ति के बाद वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव पद के अनुरूप जिम्मेदारी दी गई है।

2000 बैच के IAS अधिकारी पियूष सिंह, जो बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं, को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय जल मिशन बनाया गया है। उन्हें अतिरिक्त सचिव स्तर का दर्जा भी दिया गया है।

CBSE और उच्च शिक्षा विभाग में भी बदलाव

IAS Officers Transfer Posting Order Today: 2001 बैच के IAS अधिकारी मंदीप के. भंडारी, जो फिलहाल अपने कैडर में हैं, को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इस पद को अस्थायी रूप से अपग्रेड कर अतिरिक्त सचिव स्तर का दर्जा दिया गया है।

2001 बैच की IAS अधिकारी अंकिता मिश्रा बुंदेला, जो कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं, को उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसके लिए संयुक्त सचिव के रिक्त पद को अस्थायी रूप से अपग्रेड किया गया है।

इसके अलावा 1995 बैच की IES अधिकारी मनीषा सेनसर्मा को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। इसके लिए मंत्रालय में निदेशक/DS स्तर के रिक्त पद को अस्थायी रूप से अतिरिक्त सचिव स्तर तक अपग्रेड किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आनंद सिंह और वी. पोनुराज की विदेशी नियुक्ति अवधि पर भी फैसला

IAS Officers Transfer Posting Order Today: ACC ने आनंद सिंह और वी. पोनुराज की विदेशी नियुक्तियों की अवधि को लेकर भी फैसला किया है। आदेश के अनुसार, उनकी विदेशी नियुक्ति पूरी होने से लेकर संबंधित मंत्रालय या विभाग में नए पद ग्रहण करने तक की अवधि को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि के रूप में माना जाएगा।

Image

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown