BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Budget 2025 Live: बस्तर के लिए साय सरकार की दरियादिली.. नक्सल प्रभावित जिलों को 220 करोड़ का पैकेज, और भी बहुत कुछ

इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और छत्तीसगढ़ को आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक समृद्धि की ओर ले जाना है।

Provision of crores of rupees in the budget for Bastar

Provision of crores of rupees in the budget for Bastar

satya prakash
Published: 03 Mar 2025 | 5:59 pmModified: 03 Mar 2025 | 5:59 pm
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ बजट 2025: बस्तर के विकास के लिए 220 करोड़, बस्तर ओलंपिक और मैराथन की घोषणा
  2. एसआईएसएफ का गठन: छत्तीसगढ़ के संवेदनशील संस्थानों और उद्योगों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला
  3. प्रदेश का पहला हस्तलिखित बजट पेश, 'GATI' थीम पर आधारित 1.65 लाख करोड़ का प्रावधान

Provision of crores of rupees in the budget for Bastar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने जनजातीय संभाग बस्तर के जिलों के लिए दिल खोलकर ऐलान किये है। पेश किये गये बजट के मुताबिक़ नक्सल प्रभावित जिलों को 220 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसी तरह प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना के तहत 50 करोड़, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 30 करोड़, पाम आयल की खेती के लिए 25 करोड़, बस्तर में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन, बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बस्तर मैराथन और बस्तर मड़ई के आयोजन का फैसला लिया गया है।

Chhattisgarh Budget 2025 Live

छत्तीसगढ़ के संवेदनशील संस्थानों, उद्योगों और अति विशिष्ट इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। साय सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ऐलान किया है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि सीआईएसएफ के तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन यानि एसआईएसएफ के गठन का फैसला किया है। राज्य के इन अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य के पावर प्लांट, अंतर्राज्यीय हवाई अड्डे, मंत्रालय समेत अन्य महत्वपूर्ण इमारत, कोयला व अन्य खनन क्षेत्रों में किया जा सकेगा।

Read Also: Ambikapur Congress Parshad Shapath: नाराज कांग्रेस पार्षदों का कलेक्टर दफ्तर में शपथ ग्रहण.. महापौर के बयान के विरोध में किया था समारोह का बहिष्कार..

Provision of crores of rupees in the budget for Bastar: इसी तरह  सरकार ने आज अपने बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का ऐलान किया है। इसी तरह रायपुर स्थित डॉ .भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में उन्नत कार्डियक संस्थान के उन्नयन, सरोना (रायपुर) और जनकपुर (मनेन्द्रगढ़) में 100 बिस्तरों वाले नए अस्पताल की स्थापना, तखतपुर, बिलासपुर में 50 बिस्तरों वाले महिला बाल अस्पताल की स्थापना, मनेन्द्रगढ़ में मनोरोग अस्पताल, राखी, सरिया और कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन के साथ ही रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थापन का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने बजट में परिवहन और यातायात को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अपने दूसरे बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की कि बड़े शहरों की तर्ज पर अब नगर पंचायत और नगर पालिका जैसे अपेक्षाकृत छोटे एवं मध्यम आकार के इलाकों में भी रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।

प्रदेश का पहला हस्तलिखित बजट

Provision of crores of rupees in the budget for Bastar: गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहली बार है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह वित्त मंत्री द्वारा स्वयं लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया। यह बजट 100 पृष्ठों का है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना राज्य के लिए एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है। अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार इसे परंपरागत और अनूठे अंदाज में तैयार किया गया। वित्त मंत्री का मानना है कि इस पहल से प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

'GATI' थीम पर आधारित बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया, जिसका कुल अनुमानित आकार 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये है। इस बजट में युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं, जिनमें नए कॉलेजों का निर्माण और सरकारी नौकरियों में नई भर्तियां शामिल हैं।

इस बार का बजट 'GATI' थीम पर आधारित है:

  • G: गुड गवर्नेंस (सुशासन)
  • A: एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे में तेजी)
  • T: टेक्नोलॉजी (तकनीकी विकास)
  • I: इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक वृद्धि)

Read Also: Chhattisgarh Budget 2025 Live: बड़े शहरों के तर्ज पर नगर पालिका-पंचायतों में भी बनेंगे रिंगरोड.. प्रदेश सरकार ने बजट में किया 100 करोड़ का प्रावधान

Provision of crores of rupees in the budget for Bastar: इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और छत्तीसगढ़ को आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक समृद्धि की ओर ले जाना है।

834774764-CG-Budget-2025-PDF by satya sahu on Scribd

Chhattisgarh Budget 2025 Live by satya sahu on Scribd

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सरकार ने नक्सल प्रभावित जिलों को 220 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने, बस्तर ओलंपिक, बस्तर मैराथन और बस्तर मड़ई के आयोजन, पाम ऑयल खेती के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित करने जैसी घोषणाएं की हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Budget 2025 Live, Provision of crores of rupees in the budget for Bastar

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am