Chhattisgarh LPG Supply Rule News: साय सरकार ने बढ़ाया LPG सिलेंडर का वितरण कोटा.. अब कैंटीन, होटल और रेस्टोरेंट को मिलेगी इतने फ़ीसदी की सप्लाई

Chhattisgarh Govt Increased LPG Supply Quota: छत्तीसगढ़ में LPG कोटा 20% बढ़ा, होटल-कैंटीन को अब 70% सप्लाई, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी।

Chhattisgarh LPG Supply Rule News: साय सरकार ने बढ़ाया LPG सिलेंडर का वितरण कोटा.. अब कैंटीन, होटल और रेस्टोरेंट को मिलेगी इतने फ़ीसदी की सप्लाई

Chhattisgarh Govt Increased LPG Supply Quota || IMAGE- moneycontrol FILE

Modified Date: March 28, 2026 / 02:36 pm IST
Published Date: March 28, 2026 2:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • LPG कोटा 20% बढ़ाया गया
  • व्यवसायिक संस्थानों को 70% सप्लाई
  • कालाबाजारी पर सरकार सख्त

रायपुर: राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई और उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए हैं। (Chhattisgarh Govt Increased LPG Supply Quota) मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी तरह की शॉर्टेज नहीं है और लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

कोटा में 20 फ़ीसदी का इजाफा

वहीं, कमर्शियल गैस को लेकर लोगों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने सप्लाई कोटा 20% बढ़ा दिया है, जिससे होटल, कैंटीन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अब 70% तक गैस सप्लाई मिल सकेगी।

गौरतलब है कि, केंद्र के निर्देश पर राज्य की सरकार ने सिलेंडरों की सप्लाई में घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही थी। किसी भी तरह के संभावित संकट को देखते हुए और सरकार के एस्मा कानून के अनुरूप व्यवसायिक संस्थानों के लिए 50% एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति की बात कही गई थी। (Chhattisgarh Govt Increased LPG Supply Quota) चूंकि प्रदेश में रसोई गैस की कोई खास किल्लत नहीं हिअ और पर्याप्त भण्डार मौजूद है लिहाजा व्यवसायियों को यह नई राहत दिए गई है।

कालाबाजारी, जमाखोरी पर भी नजर

सिलेंडर आपूर्ति के साथ ही प्रशासन ने सख्ती भी बढ़ाई है। सरकार ने जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों पर भी नकेल कसने का दावा किया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक़ 25 मार्च तक 335 जगहों पर छापेमारी की गई, 75 मामले दर्ज किए गए, 3841 सिलेंडर जब्त किए गए और 97 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान

उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद

ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया

रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों को निशाना बनाए जाने की बात कही


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown