BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Municipal Election Result: छत्तीसगढ़ में 173 निगम, पालिका और नगर पंचायत.. इनमें जीते भाजपा के 1 हजार 868 पार्षद, जानें कांग्रेस की कुल संख्या

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के इस शानदार परिणाम से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी अब प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति देने की …

Chhattisgarh Municipal Election Final Result

Chhattisgarh Municipal Election Final Result

satya prakash
Published: 15 Feb 2025 | 10:50 pmModified: 15 Feb 2025 | 10:50 pm
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा की बड़ी जीत, 10 नगर निगमों और 36 नगरपालिकाओं पर कब्जा
  2. भाजपा को 58% पार्षदों की जीत, कांग्रेस 30% तक सिमटी, जेपी नड्डा ने दी बधाई
  3. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – जनता के विश्वास और विकास की जीत हुई

Chhattisgarh Municipal Election Final Result : रायपुर: छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया। इसके अलावा, 49 नगरपालिकाओं में से 36 पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल 8 सीटों पर सफलता मिली। अन्य दलों को 5 सीटें मिलीं। इन नतीजों से साफ है कि कांग्रेस को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।

Read More: CG Nagar Nigam Chunav Result: ‘कुनकुरी मेरा क्षेत्र हैं वहां काम नहीं रुकेगा’, नगर पंचायत में मिली हार पर बोले सीएम साय 

बहरहाल सिर्फ पार्षदों की बात करें तो प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की कुल संख्या 173 है। इनमें भाजपा के 1 हजार 868 पार्षदों को जीत हासिल हुई है। इसी तरह कांग्रेस की संख्या हाजर पर भी नहीं कर सकी है। कांग्रेस के 952 पार्षद ही निर्वाचित हो पाए है। इस तरह इन सभी 173 निकायों में कुल 3200 पार्षदों का चयन हुआ है।

Chhattisgarh Municipal Election Final Result : बात अगर प्रतिशत में जीत-हार की करें तो भाजपा के 58 प्रतिशत, कांग्रेस के करीब 30 फ़ीसदी पार्षद उम्मीदवार जीत दर्ज कर सके है।

भाजपा की जीत पर जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री का संदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार विजय प्रदेशवासियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-कल्याणकारी और जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर अटूट विश्वास को दर्शाती है।”

Chhattisgarh Municipal Election Final Result : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस जीत को प्रदेश की जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश भाजपा सरकार के प्रति लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए प्रदेश में जन-कल्याण और विकास को गति देने का संकल्प दोहराया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की जनता के समर्थन और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Read Also: Chhattisgarh Nagar Nigam Chaunav Result Live Update : 10 के 10 नगरीय निकायों में बीजेपी की जीत, सीएम साय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस पर साधा निशाना 

Chhattisgarh Municipal Election Final Result : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के इस शानदार परिणाम से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी अब प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति देने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ➡ भाजपा ने 10 नगर निगमों में सभी सीटें, 49 नगरपालिकाओं में 36 सीटें, और 114 नगर पंचायतों में 84 सीटों पर जीत हासिल की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Municipal Election Final Result, A total of 32 hundred councillors were elected in 173 bodies

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm