CG Panchayat Election Violence: री-काउंटिंग कराना चाहते थे हारे हुए प्रत्याशी.. इंकार करने पर पूरे मतदान दल को बनाया बंधक, 5 महिला समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की पहचान और …
Chhattisgarh Panchayat Election Violence
- बिलासपुर में मतदान दल बंधक, पुलिस पर पथराव, 9 गिरफ्तार, 100 से अधिक पर केस दर्ज
- पंचायत चुनाव हिंसा: हारने वाली प्रत्याशी ने समर्थकों संग किया हमला, पुलिसकर्मी घायल
- मतगणना के दौरान बवाल, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Chhattisgarh Panchayat Election Violence: बिलासपुर: चुनाव के दिन मतदान दल को बंधक बनाने और पुलिस पर पथराव करने का गंभीर मामला सामने आया है। हारे हुए प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद आरोपियों सहित 100 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरअसल, गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा में मतदान के बाद देर रात मतगणना प्रक्रिया चल रही थी। बताया जा रहा है कि सरपंच पद की हारी हुई प्रत्याशी पद्मावती कांगो ने अपने पति और समर्थकों के साथ मिलकर पुनर्मतगणना (रिकाउंटिंग) की मांग करते हुए मतदान दल को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही सरपंच प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
Chhattisgarh Panchayat Election Violence: हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि चार पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद उत्पातियों को खदेड़कर मतदान दल को सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने सरपंच प्रत्याशी, उसके पति सहित 14 नामजद और अन्य 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद देर रात हुई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Panchayat Election Violence, Voting party held hostage, police also attacked
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm