कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी टीएमसी ने तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही टीएमसी ने उपचुनाव के सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है। उपचुनाव में खुद सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। साथ ही टीएमसी की तरफ से शमशेरगंज सीट से अमिरुल इस्लाम को उतारा गया है, वहीं जंगीपुर विधानसभा सीट से जाकिर हुसैन चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
Read More: स्कूल समय खत्म होने के बाद शिक्षिका को रोककर प्रधानाचार्य करता था गलत काम, मामला दर्ज
बता दें कि पश्चिम बंगाल के इस उपचुनाव में 13 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं। वहीं चुनाव आयोग द्वारा कहा गया है कि 16 सितंबर तक नाम वापस भी लिए जा सकते हैं। इसके बाद 30 सितंबर को वोटिंग होगी और फिर 3 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
Read More: तालाब में नहाते वक्त एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबकर मौत, घर में पसरा मातम
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में सीएम ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से उम्मीदवारी की थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ममता बनर्जी को टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी से करीब 1900 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
Read More: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘सोनू’ की हॉट फोटो वायरल, सिर्फ ब्रा पहने आईं नजर
https://twitter.com/ANI/status/1434506727383306241