CM Mohan Yadav On Sidhi Fire Incident: बाहर से बंद था घर, अंदर तड़पते रहे मासूम… तीन बच्चों की मौत पर भावुक हुए सीएम मोहन यादव, मुआवजे का किया ऐलान
CM Mohan Yadav On Sidhi Fire Incident: बाहर से बंद था घर, अंदर तड़पते रहे मासूम... तीन बच्चों की मौत पर भावुक हुए सीएम मोहन यादव, मुआवजे का किया ऐलान
CM Mohan Yadav On Sidhi Fire Incident/Image Credit:IBC24 File
- सीधी जिले के काशीहवा गांव में आग लगने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई
- हादसे के वक्त घर बाहर से बंद था और माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे
- मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की
CM Mohan Yadav On Sidhi Fire Incident: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीहवा में शनिवार दोपहर घर में अचानक आग लगने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस दिल को झकझोर कर देने वाली घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही, इस आगजनी की घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुःख जताया है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के मुआवजे का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-
आज सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद व हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता हेतु राज्य शासन की ओर से ₹6-6 लाख और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से ₹20-20 हजार की राशि दी जा रही है।
आज सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद व हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता हेतु राज्य शासन की ओर…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 23, 2026
जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे बजे हुआ। घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में पहले स्पार्किंग हुई, जिससे पास रखे बांस में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे मकान में फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीन छोटे बच्चे मौजूद थे, जो बाहर नहीं निकल सके और डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चों के पिता रामरतन साकेत मजदूरी के लिए सीधी शहर गए हुए थे, जबकि बच्चों की मां राशन लेने दुकान गई थी।
ये भी पढ़ें
- CM Vishnu Deo Sai: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का दिखा खास अंदाज, नन्हे बच्चों को कराया अन्नप्राशन, बोले- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता
- China Coal Mine Explosion: कोयला खदान में मौत का विस्फोट, भीषण ब्लास्ट से 90 मजदूरों की तड़प-तड़पकर मौत, मचा हाहाकार
- Twisha Sharma Latest News: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट: आरोपी समर्थ सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा… पासपोर्ट भी जब्त
- Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम
- IPL 2026: Pakistan का ये खिलाड़ी खेल सकता है IPL! British नागरिकता के बाद बढ़ीं उम्मीदें |
- TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात

Facebook


