CM Vijay AI-Generated Images Video: शख्स ने बनाया मुख्यमंत्री का AI इमेज-वीडियो.. की थी ठगी की कोशिश, इतने दिनों के लिए भेजा गया ट्रांजिट रिमांड पर

विजय थलपति के नाम से AI फर्जी वीडियो फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली कोर्ट ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी।

CM Vijay AI-Generated Images Video: शख्स ने बनाया मुख्यमंत्री का AI इमेज-वीडियो.. की थी ठगी की कोशिश, इतने दिनों के लिए भेजा गया ट्रांजिट रिमांड पर

CM Vijay AI-Generated Images Video || Image- File Photo

Modified Date: September 12, 2026 / 11:02 pm IST
Published Date: September 12, 2026 11:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • AI फर्जी वीडियो फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली कोर्ट ने दी दो दिन की रिमांड
  • 13 सितंबर तक चेन्नई कोर्ट में पेशी

CM Vijay AI-Generated Images Video: नई दिल्ली: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर AI से बनाए गए फर्जी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाने के आरोपी को चेन्नई पुलिस के हवाले करने के इजाजत दे दी है। कोर्ट ने आरोपी को चेन्नई ले जाने के लिए 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की है। आरोपी की पहचान नीरज के रूप में हुई है। उसे दिल्ली के बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। मामले में चेन्नई के ग्रेटर चेन्नई क्षेत्र स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘विजय थलपति हेल्प’ नाम से बनाया फेसबुक पेज

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 20 अगस्त को ‘Vijay Thalapathi Help’ नाम से एक फेसबुक पेज बनाया था। इस पेज पर विजय थलपति और सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़ी तस्वीरें लगाई गई थीं। पुलिस को प्रोफाइल में एक मोबाइल नंबर भी मिला जो आरोपी नीरज के नाम पर दर्ज बताया गया है। पुलिस का आरोप है कि इस पेज के जरिए AI से तैयार वीडियो और तस्वीरें शेयर की गईं। इनमें विजय थलपति को ‘करोड़पति’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते और लोगों के लिए बड़े ऐलान करते हुए दिखाया गया था।

फ्री घर और बाइक देने का भी दावा

CM Vijay AI-Generated Images Video: पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पेज पर AI से तैयार ऐसी तस्वीरें भी वायरल की गई। इनमें मुफ्त घर, बाइक और दूसरी सुविधाएं देने जैसे दावे किए गए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

13 सितंबर तक चेन्नई कोर्ट में पेश करना होगा

चेन्नई पुलिस ने जांच के दौरान विजय थलपति से जुड़े कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उनकी जांच की। पुलिस का कहना है कि ये अकाउंट अलग-अलग राज्यों से संचालित किए जा रहे थे।

इन्हें भी पढ़ें:

‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी

शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ

युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी

काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव

सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रखा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown