CM Yogi Adityanath in Mahakumbh : सीएम योगी ने महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी.. साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना, देखें वीडियो
CM Yogi Adityanath in Mahakumbh : सीएम योगी ने महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी.. साइबेरियन पक्षियों को खिलाया दाना, देखें वीडियो |

CM Yogi Adityanath in Mahakumbh | Source : IBC24
प्रयागराज। CM Yogi Adityanath in Mahakumbh : आज प्रयागराज महाकुंभ में साल की पहली यूपी कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी मंत्रीगण शामिल हुए। महाकुंभ में लंबे समय तक कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होती रही। वहीं जैसे ही बैठक खत्म हुई तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पास हुए प्रस्तावों की जानकारी दी। इसके बाद सीएम योगी मंत्रियों के साथ संगम घाट पहुंचे जहां उन्होंने महाकुंभ में गंगा स्नान किया। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे।
प्रयागराज में योगी कैबिनेट : #Prayagraj | #UPCM | #YogiAdityanath | #YogiCabinet | #YogiGovernment | #UPDevelopment | @myogiadityanath
| @CMOfficeUP
https://t.co/xZQn89y4DL— IBC24 News (@IBC24News) January 22, 2025
सीएम योगी का मंत्रियों के साथ महाकुंभ स्नान
बता दें कि भगवा वस्त्र पहने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कैबिनेट के संगम स्नान का नेतृत्व किया। मां गंगा की पूजा की गई और नाव में सवार मुख्यमंत्री योगी ने पक्षियों के लिए दाना फेंका। उसके बाद त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए एक विशेष नाव पर सवार हुए। वहां पहुंचने के बाद कैबिनेट के सदस्यों ने संगम VIP घाट पर स्नान किया। मुख्यमंत्री योगी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।
योगी कैबिनेट के फैसले
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “… प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के साथ-साथ वाराणसी में भी नीति आयोग के सहयोग से विकास क्षेत्र विकसित किया जाएगा…” यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक सतत विकास बनाने के लिए, हम एक विकास क्षेत्र विकसित करेंगे… इसके बुनियादी ढांचे के लिए, गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार दिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर, भदोही से काशी, चंदौली तक जाएगा और गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा…”
1. तीन जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे- बागपत, कासगंज और हाथरस
2. प्रयागराज, वाराणसी, आगरा नगर निगम के लिए बॉन्ड जारी होगा
3. युवाओं को स्मार्टफोन, टैबलेट दिए जाएंगे
4. बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ेंगे
5. चित्रकूट को भी गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा
6. नई एयरोस्पेस डिफेंस पॉलिसी बनेगी
7. महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज का विकास, यमुना नदी पर एक और सिग्नेचर ब्रिज बनेगा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज के महाकुंभ में गंगा स्नान किया। उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा की।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: CM Yogi took a holy dip in the Triveni Sangam during the Maha Kumbh.. watch the video
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm