Congress Troll on Jalebi: ‘कांग्रेस का चुनाव चिन्ह अब पंजा के जगह जलेबी को बना देना चाहिए’.. छत्तीसगढ़ के इस नेता ने चुनावी नतीजों के बाद लिए जमकर लिए मजे, पढ़ें ये tweet
Congress should make Jalebi its symbol instead of Paw चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक़ भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज कर ली हैं जबकि कांग्रेस ने 34 और …
Congress should make Jalebi its symbol instead of Paw
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना की प्रक्रिया जारी हैं। इस बीच ताजा रुझानों ने भारतीय जनता पार्टी को उत्साहित करने वाला नतीजा दिया है। सभी तरह के एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर बता रहे थे, लेकिन जनादेश अब भाजपा के पक्ष में आ चुका है। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी बढ़त बनाते दिख रही है और यही अंतिम नतीजे भी माने जा रहे हैं। नेताओ के बीच बधाइयों का दौर शुरू हो चुका है। (Congress should make Jalebi its symbol instead of Paw) चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक़ भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज कर ली हैं जबकि कांग्रेस ने 34 और अन्य दलों ने पांच सीटें जीत ली हैं। शेष के नतीजे आने बाकी है। इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल परिणाम में तो जीत दर्ज करती दिखी थी, लेकिन जनादेश उनके पक्ष में नहीं आया है। इस तरह कांग्रेस को राज्य में लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा हैं।
इस बीच कांग्रेस के नेता अब भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। भाजपा के नेता राहुल गांधी के जलेबी वाले बयान को लेकर लगातार कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया में जलेबी को लेकर तरह तरह के मीम्स बनाये जा रहे हैं। बात करें छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड विधायक अजय चंद्राकर की तो उन्होंने भी जलेबी और कांग्रेस को आपस में जोड़ते हुए तीखा तंज कसा हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर अजय चंद्राकर ने ट्वीट करते हुए लिखा हैं कि, "कांग्रेस का चुनाव चिन्ह अब पंजा के जगह जलेबी को बना देना चाहिए।"
कांग्रेस का चुनाव चिन्ह अब पंजा के जगह जलेबी को बना देना चाहिए।#HaryanaAssemblyElection2024 @BJP4Haryana
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) October 8, 2024
राधिका खेड़ा ने भी साधा निशाना
चुनावी नतीजों के बीच कांग्रेस की पूर्व नेत्री राधिका खेड़ा ने 'जलेबी' मामले को लेकर सोशल मीडिया अपर जमकर तंज कसे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, समस्त कांग्रेसियों से सादर निवेदन, उधार में ली गई ‘जलेबियों’ को वापस करने दुकान न जाएँ। (Congress should make Jalebi its symbol instead of Paw) दुकानदार को पूरा भुगतान करें। शर्म के मारे ‘जलेबियों’ को फेंक कर बर्बाद न करें, ग़रीबों में बाँट दें या शर्माते हुए ख़ुद खा लें, कोई कुछ नहीं कहेगा।
राकेश टिकैत हैरान
इस पूरे रुझान और परिणामों के बीच किसान नेता भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान सामने आया हैं। उन्होंने मौजूदा परिणामों पर आश्चर्य जताया है। मीडिया कर्मियों से हुई बातचीत में टिकैत ने कहा कि, 'हरियाणा के चुनाव परिणाम समझ से बाहर है। इन्हे जनता वोट नहीं दे रही। फिर भी वोट कहा से निकल रहे?' अपनी बातचीत में टिकैत ने ईवीएम पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विनेश ने जीता चुनाव
ओलंपिक खिलाड़ी एवं पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार को बतौर कांग्रेस उम्मीदवार अपना पहला चुनाव जीत लिया। फोगाट ने हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश कुमार को हराया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Congress should make Jalebi its symbol instead of Paw
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm