विहिप की बैठक में धर्मांतरण, लव जेहाद, हिंदुओं पर हमले बने चर्चा के विषय, सीएम भूपेश बघेल के बयान पर भी किया पलटवार

Ads

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए विहिप के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया बैठक में लव जिहाद, धर्मांतरण, महिलाओं के प्रति अन्याय रोकने इस पर विचार किया जा रहा है

  •  
  • Publish Date - June 24, 2023 / 11:59 PM IST,
    Updated On - June 24, 2023 / 11:59 PM IST

topics of discussion in VHP meeting रायपुर। छत्तीसगढ़ में 20 साल बाद विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय बैठक हो रही हैं । राजधानी रायपुर के महेश्वरी भवन तीन दिनों तक होने वाली इस बैठक में आज पहले दिन केंद्रीय प्रबंध कार्यसमिति की बैठक हुई । इसमें धर्मांतरण, लव जेहाद, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, हिंदू समाज के लोगों पर हो हमले, हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को लेकर जो टिप्पणी की जा रहा है पर चर्चा के विषय रहे।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए विहिप के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया बैठक में लव जिहाद, धर्मांतरण, महिलाओं के प्रति अन्याय रोकने इस पर विचार किया जा रहा है । यूनिफार्म सिविल कोड लाने सरकार कदम बढ़ा रही है, हम इसका स्वागत करते हैं । महिलाओं के प्रति अन्याय रोकने 14 सौ साल पुराना कानून पर हम विचार कर रहें हैं ।

धर्मांतरण को लेकर सीएम बघेल के बयान

वहीं दूसरी तरफ धर्मांतरण को लेकर सीएम बघेल के बयान पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बैठक करना होता तो देश में और भी बड़े राज्य हैं जहां चुनाव हो रहे हैं वहां ये बैठक करते, अभी चुनाव का समय है। हम जहां भी बैठक करेंगे वहां पर चुनाव से जोड़ा जाएगा, पर ये हमारी कल्पना नहीं है । धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के समय में धर्मांतरण हुआ हो पर छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण हो रहा है । किसी भी सरकार के समय हो रहा धर्मांतरण गलत है, हम धर्मांतरण करने वालों की वापसी के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रीय रामायण का विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत किया

छत्तीसगढ़ में हुए राष्ट्रीय रामायण का विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत किया है । बैठक में प्रमुख रूप से वीएचपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एन सिंह, कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, विश्व हिंदू परिषद के पालक और आरएसएस के पूर्व सरकार्यवाह भैया जोशी, युधिष्ठिर महाराज, महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास, अखिल भारतीय संत समिति के छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष राजेश आचार्य केंद्रीय महामंत्री मिलिंद पारंडे उपस्थित है ।

2006 में धर्मांतरण विरोधी कानून बना लेकिन अब तक लागू क्यों  नहीं

बता दें कि वीएचपी की बैठक और एजेंडे पर सीएम भूपेश बघे ने कहा था कि 2006 में धर्मांतरण विरोधी कानून बना लेकिन अब तक क्यों लागू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे समय में जब शिकायत मिली जांच की, कार्रवाई की। अब चुनाव आ गया है उनके पास मुद्दा नहीं है। किसान, महिला, छात्र, युवा, व्यापारी कोई साथ नहीं है। इसलिए धर्मांतरण संप्रदायिकता को मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में शंकराचार्य के बयान से भाजपा बौखलाई हुई है।

read more:  Balaghat Crime News : एक हसीना ने छीना दो सगे भाइयों का दिल। एक तरफा प्यार के चलते भाई को भाई ने उतारा मौत के घाट

read more:  मोदी ने मिस्र के प्रधानमंत्री के साथ काहिरा में राउंडटेबल बैठक की, पीएम से मिलकर गदगद हुए भारतीय नागरिक