DA Hike Latest News: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी, इस दिन से मिलेगा फायदा

DA Hike Latest News: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी, इस दिन से मिलेगा फायदा

DA Hike Latest News: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी, इस दिन से मिलेगा फायदा

DA Hike Latest News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 23, 2026 / 01:10 pm IST
Published Date: September 23, 2026 1:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 4 लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनर्स को लाभ
  • 8% DA बढ़ोतरी
  • सितंबर वेतन में शामिल

चंडीगढ़: DA Hike Latest News दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनर्स को बड़ा फायदा होगा। (Govt Employees DA Hike) सरकार के इस फैसले से करीब 250 करोड़ रुपये का लाभ मिलने की बात कही गई है। डीए बढ़ोतरी के बाद पिछले करीब एक महीने से चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन भी खत्म हो गया है।

अक्टूबर में बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा

DA Hike Latest News दरअसल, पिछले दिनों आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सरकार और कर्मचारी यूनियन के नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सरकार के प्रतिनिधिमंडल और कर्मचारी यूनियनों के नेताओं के बीच करीब 90 मिनट तक बैठक चली। अमन अरोड़ा ने बताया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों के सितंबर महीने के वेतन में जोड़ा जाएगा। सितंबर का वेतन उन्हें 1 अक्टूबर को मिलने वाला है। जिसके बाद DA 50% हो जाएगा। इसका भुगतान चार-चार फीसदी के आधार पर दो किस्तों में किया जाएगा

कोर्ट के फैसले तक सद्भावना के तौर पर बढ़ोतरी

अमन अरोड़ा के मुताबिक डीए में यह बढ़ोतरी फिलहाल सद्भावना के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले से जुड़ा एक फैसला अदालत में लंबित है। दोनों पक्षों ने अदालत में चल रहे मामले को आगे नहीं बढ़ाने और आपसी सहमति से मुद्दों का समाधान करने पर सहमति जताई है। अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारी सरकार का हिस्सा हैं और पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और कर्मचारियों का मिलकर काम करना जरूरी है।

12 कर्मचारी संगठनों ने लिया हिस्सा

सरकार और कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में अलग-अलग 12 कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर और अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।