Dhanteras 2022 : मां लक्ष्मी का पूजन कर धनतेरस के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, नहीं होगी धन की कमी

Ads

Dhanteras 2022 : दिवाली  से पहले धनतेरस आता है। इस बार 23 अक्टूबर को धनतेरस है। हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह मनाई जाती है। सनातन धर्म में इस दिन का काफी महत्व है।

  •  
  • Publish Date - October 17, 2022 / 05:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:00 AM IST

Dhanteras 2022

Dhanteras 2022 : प्रकाश और खुशियों का पर्व दीपावली इस वर्ष 24 अक्तूबर को है। दिवाली पर सुख-समृद्धि और सुखी जीवन के लिए मां लक्ष्मी भगवान गणेश की पूजा होती है। दिवाली की तैयारी कई दिनों पहले से होने लगती है। दीपावली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की साफ-सफाई और सजावट की जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी लोगों के घर आती हैं और जिनका घर साफ-सुथरा रहता है वहां पर वास करने लगती हैं।  >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

read more : पुरातत्व विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, इस मुस्लिम देश में मिला सैकड़ों साल पुराना मंदिर, जानें इससे जुड़ा रहस्य 

Dhanteras 2022 : दिवाली  से पहले धनतेरस आता है। इस बार 23 अक्टूबर को धनतेरस है। हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह मनाई जाती है। सनातन धर्म में इस दिन का काफी महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी  सोने का कलश लेकर प्रकट हुई थीं। इस लिए धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है और सोने-चांदी की खरीदारी की जाती है। इस दिन धन्वंतरी देव की भी पूजा होती है। दिवाली से पहले धनतेरस के दिन भी दीया जलाने का विशेष महत्व है। घर के कुछ खास जगहों पर दीया जलाने से कहा जाता है कि मां लक्ष्मी और धन्वंतरी देव खुश होते हैं और घर में सुख समृद्धि लाते हैं।

read more : पुरातत्व विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, इस मुस्लिम देश में मिला सैकड़ों साल पुराना मंदिर, जानें इससे जुड़ा रहस्य 

इन स्थानों पर जलाएं दीया

अखंड दीप जलाना

Dhanteras 2022 : धनतेरस की रात में अखंड दीप जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। पूजा स्थान पर दीपक जलाने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है। धनतेरस की रात प्रदोष काल में पूजा वाले स्थान पर अखंड दीपक जलाए।’शुभम करोति कल्याणं,आरोग्यं धन संपदाम्,शत्रु बुद्धि विनाशाय,दीपं ज्योति नमोस्तुते।’ मंत्र के साथ दीपक जलाएं। आप चाहे तो घी , तिल का तेल या फिर सरसो के तेल का भी दीया जला सकते हैं।

घर के ईशान कोण में 

Dhanteras 2022 : धनतेरस के दिन घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व की दिशा) में गाय के शुद्ध घी के दीपक जरूर जलाना चाहिए। धर्मशास्त्र की मानें तो घी के दीपक जलाने से देवी-देवता खुश होते हैं। मां लक्ष्मी भी आशीर्वाद देती हैं। इस दिन दीपक में जो बाती लगाते हैं वो लाल रंग का होना चाहिए। घी में थोड़ा सा केसर डाल दें और अक्षत (चावल ) के ऊपर दीपक रखें।

बेल के नीचे

Dhanteras 2022 : धनतेरस के दिन अगर आपके आसपास बेल का पेड़ हो तो वहां भी दीपक जलाना अच्छा माना गया है। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। घी का दीपक जलाना उचित माना गया है।

पीपल के पेड़ के नीचे

Dhanteras 2022 : कहा जाता है कि पीपल के नीचे मां लक्ष्मी समेत सभी देवी देवता वास करते हैं। शनि देव भी पीपल के नीचे रहते हैं। इसलिए यहां धनतेरस के दिन दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे धन और वैभव की घर में कभी कमी नहीं होगी।

तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं

Dhanteras 2022 : वैसे तो तुलसी के पास हर दिन दीपक जलाना चाहिए। लेकिन धनतेरस के दिन दीया जलाने का विशेष महत्व होता है। तुलसी में भगवान विष्णु वास करते हैं और मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु प्रिय हैं। ऐसे में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

मंदिर में दीया जलाएं

Dhanteras 2022 : धनतेरस के दिन देव स्थान यानी मंदिर में घी के दीये जलाने चाहिए।मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी समेत सभी देवी-देवता आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाना चाहिए।

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें