जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों पर हाथियों ने किया हमला, 2 ग्रामीणों की मौत

जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों पर हाथियों ने किया हमला, 2 ग्रामीणों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: July 28, 2021 11:42 pm IST

रायगढ़। जिले के धरमयगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम डांडकेसरा में दो ग्रामीणों को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि मृतक दोनों युवक कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल में भैंस चराने के लिए गए थे। इस दौरान उनका सामना हाथियों से हो गया। हाथियों को देखकर बाकी लोग तो भागने में कामयाब हो गए लेकिन चार लोगों का हाथी से सामना हो गया। घटना में रामबली और लक्ष्मण नाम के ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य ग्रामीणों को हल्की चोटें आई हैं।

Read More News:  शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में स्वीकारी ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने की बात 

घटना सरगुजा व रायगढ़ जिले की सीमा से लगे बोरो रेंज की है। बताया जाता है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से एक नर हाथी झुंड से बिछड़कर विचरण कर रहा है। ग्रामीणों का उसी हाथी से सामना हुआ था।

Read More News:  शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन में स्वीकारी ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों की नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किए जाने की बात

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों ने वन अमले को इसकी सूचना दी जिसके बाद वन अमले ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। घटना के बाद मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दी गई है।


लेखक के बारे में