नई दिल्ली: फाइटर पायलट एयर मार्शल एनएस ढिल्लों को रणनीतिक बल कमान प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। एनएस ढिल्लों अब देश के रणनीतिक परमाणु शस्त्रागार का काम देखेंगे। बता दें कि रणनीतिक बल कमान प्रमुख की जिम्मेदारी परमाणु शस्त्रागार का कार्य देखना होता है।
<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>Fighter pilot Air Marshal NS Dhillon appointed as the new Strategic Forces Command Chief. The Strategic Forces Command looks after the strategic nuclear arsenal of the country. <a href=”https://t.co/kTL4KX4uyo”>pic.twitter.com/kTL4KX4uyo</a></p>— ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1111991142067961857?ref_src=twsrc%5Etfw”>March 30, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
1961 में अमृतसर में जन्मे और पले बढ़े नवकरनजीत सिंह ढिल्लों जून 2016 में एयर वाइस मार्शल से एयर मार्शल के तौर पर पदोन्नत हुए थे। एयर मार्शल का पद एयर चीफ मार्शल से नीचे का होता है। एयर चीफ मार्शल पद पर नियुक्त अधिकारी ही वायु सेना प्रमुख कहलाता है। ढिल्लों का जन्म 1961 में हुआ था। वह सेंट फ्रांसिस स्कूल और खालसा कॉलेज अमृतसर के छात्र रहे हैं।
Read More: कमलनाथ के बयान पर राकेश सिंह का पलटवार, कहा- दिग्विजय सिंह को तो भाजपा का कोई भी प्रत्याशी हरा देगा
ढिल्लों पुणे के खडकवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के स्नातक भी रहे हैं। वह साल 1981 में वायु सेना में फाइटर पायलट के तौर पर नियुक्त हुए थे। उन्हें साल 2014 में अति विशिष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। उनके नाम कुल 3,700 उड़ान घंटे दर्ज हैं। इनमें से 3,100 घंटे उन्होंने मिग-21 का संचालन किया है।
Read More: ‘मैं भी चौकीदार’ के जवाब में युवा कांग्रेस का ‘मैं भी बेरोजगार’, सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
एयर मार्शल ढिल्लों ने सामरिक एवं एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट कोर्स में फाइटर स्ट्राइक लीडर के तौर पर टॉप भी किया है। वह मिग-21 स्क्वाड्रन को कमांड कर चुके हैं। वह कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान का हिस्सा रहे हैं।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/5Oo28ugntO8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>