Bashir Badr Passes Away | Photo Credit: AI
भोपाल: Bashir Badr Passes Away मशहूर उर्दू शायर और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बशीर बद्र का आज निधन (Bashir Badr Death News) हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके में सेंट पॉल स्कूल के पीछे स्थित अपने घर में उन्होंने 91वें साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से साहित्य और उर्दू शायरी की दुनिया में शोक की लहर है।
Bashir Badr Passes Away Today बताया जा रहा है कि मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। जिसके चलते उनका इलाज भी जारी था, लेकिन आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से दुनिया भर में लाखों चाहने वाले शोक में डूब गए हैं। उनकी शायरी ने मोहब्बत, तन्हाई, इंतज़ार और ज़िंदगी के गहरे ज़ख़्मों को शब्द दिए।
15 फरवरी, 1935 को अयोध्या में जन्मे डॉ. बशीर बद्र ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से B.A., M.A. और Ph.D. की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अपने अकादमिक करियर की शुरुआत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के तौर पर की और बाद में लगभग 17 वर्षों तक मेरठ कॉलेज, मेरठ में उर्दू विभाग के लेक्चरर और विभागाध्यक्ष के रूप में सेवा की।
उर्दू, फ़ारसी, हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाओं पर अपनी ज़बरदस्त पकड़ के लिए मशहूर बशीर बद्र ने महज़ सात साल की छोटी उम्र में ही शायरी लिखना शुरू कर दिया था। समय के साथ, वह एक ऐसे अग्रणी साहित्यिक हस्ती के रूप में उभरे, जिनकी शायरी में जज़्बाती गहराई के साथ-साथ अभिव्यक्ति की सादगी भी थी, जिसने उर्दू शायरी को आम पाठक के लिए सुलभ बना दिया।
मशहूर पद्मश्री शायर बशीर बद्र का निधन, 91 वर्ष की उम्र में भोपाल स्थित घर में ली अंतिम सांस https://t.co/tbRAX9XE7u
— IBC24 News (@IBC24News) May 28, 2026